कचरा मुक्त शहरों की सूची जारी, चंडीगढ़ को मिले 3 स्टार, मेयर ने लोगों का किया धन्यवाद
- मेयर और नगर निगम कमिश्नर ने शहर के लोगों को दिया धन्यवाद, बोले- अब 5 स्टार लाएंगे
- 141 शहरों की सूची में 6 शहरों को फाइव स्टार, 65 शहरों को थ्री स्टार और 70 शहरों को वन स्टार रेटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से मंगलवार को कचरा प्रबंधन (गार्बेज मैनेजमेंट) में देशभर के 141 शहरों की रेटिंग जारी की गई। इनमें से 6 शहरों को फाइव स्टार, 65 शहरों को थ्री स्टार जबकि 70 शहरों को वन स्टार की रेटिंग मिली है। चंडीगढ़ को कचरा मुक्त शहरों की सूची में 3 स्टार की रेटिंग मिली है।
वहीं, फाइव स्टार की रेटिंग पाने वाले शहरों में मध्य प्रदेश का इंदौर, छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर, गुजरात के दो शहर राजकोट और सूरत जबकि महाराष्ट्र की नवी मुंबई और कर्नाटक का मैसूर शामिल हैं। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देशभर के शहरों को उनके सफाई के अनुसार स्टार रेटिंग दी।
इसे भी पढ़ें- Coronavirus: चंडीगढ़ के बापूधाम में मंगलवार को भी मिले दो संक्रमित मरीज, मां और बेटा
शहर को तीन स्टार की रेटिंग मिलने पर मेयर राजबाला मलिक और नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने शहर की लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि शहर को और सुंदर व साफ-सुथरा बनाने के प्रयास जारी रहेंगे ताकि शहर को फाइव स्टार की रेटिंग वाले शहरों में शामिल कराया जा सके। मेयर ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी से लड़ने में भी स्वच्छ भारत अभियान हमारी ताकत बना है।
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, एडवाइजर मनोज परिदा और चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से ही शहर में साफ-सफाई सुनिश्चित हुई है। नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने कहा कि आवास और शहरी विकास मंत्रालय की ओर से कचरा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग तय करना अच्छी पहल है। इससे प्रशासन व निगम के साथ लोग भी भागीदारी कर अपने शहर को बेहतर रेटिंग देने का प्रयास करते हैं। इस पहल से शहरों में कचरा प्रबंधन में काफी सुधार हुआ है।
25 प्रमुख मापदंडों पर आधारित होती है स्टार रेटिंग
कमिश्नर ने बताया कि यह रेटिंग 25 मापदंडों के आधार पर तय होती है। इसमें निगम के सफाई के नंबर तो होते ही हैं, साथ ही शहर के मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन, स्कूल और कॉलेजों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। यह लोगों का सहयोग ही है कि चंडीगढ़ को 3 स्टार की रेटिंग मिली है।
कोरोना की महामारी में भी सफाईकर्मी जुटे रहे, यही असली योद्धा
मेयर ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोग अपने घरों में थे। हॉटस्पॉट एरिया में जाने से लोग डर रहे थे लेकिन सफाई कर्मचारियों ने किसी भी क्षेत्र को हॉटस्पॉट नहीं माना। दिन रात सैनिटाइजेश की व्यवस्था देखने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई कमी नहीं आने दी। यही हमारे असली कोरोना योद्धा हैं। इन वीरों की मेहनत व जज्बे का ही कमाल है कि शहर की 3 स्टार रेटिंग मिली है।