फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Liquor was being hidden under rice, supplier arrested, 4860 bottles recovered

Chandigarh News: चावल के नीचे छुपाकर ले जा रहे थे शराब, सप्लायर गिरफ्तार, 4860 बोतल बरामद

Sat, 07 Jan 2023 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Liquor was being hidden under rice, supplier arrested, 4860 bottles recovered
चंडीगढ़। बीते कुछ दिनों में चंडीगढ़ की शराब हरियाणा के कई जिलों में पकड़ी गई है। इसके बाद अब शहर में सख्ती बढ़ा दी गई है। अब चंडीगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। वह शराब की 4860 बोतलें चावल के नीचे छिपाकर गुजरात ले जा रहा था। इसमें चंडीगढ़ का शराब कारोबारी भी शामिल बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वीरवार रात 12.05 बजे इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में नाका लगाया गया था। इस दौरान सामने से हरियाणा नंबर (एचआर-56 बी 8214) का एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस की टीम ने ट्रक को रोक जांच की तो पाया कि ट्रक चालक चावल के नीचे शराब की पेटियों को छिपा कर ले जा रहा था। जांच में अवैध शराब की 405 पेटियां (4860 बोतल) बरामद की गई। इसके साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 420, 120बी आईपीसी व 61-1-14 आबकारी अधिनियम पीएस-31 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह गुजरात में अवैध शराब की सप्लाई करता था और यह उसका तीसरा राउंड था। यह भी पता चला कि इस गठजोड़ में चंडीगढ़ का एक शराब कारोबारी शामिल है। इसलिए आरोपी को अदालत में पेश कर हिरासत की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed