{"_id":"5d2d7eed8ebc3e6c9d3b4244","slug":"liquor-mafia-in-chandigarh-panchkula-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनमानीः दवाई मिले न मिले, रात 11 बजे के बाद चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में शराब जरूर मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानीः दवाई मिले न मिले, रात 11 बजे के बाद चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में शराब जरूर मिलेगी
Tue, 16 Jul 2019 01:09 PM IST
खुशबू गोयल
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर, पंचकूला व चंडीगढ़ में रात 11 बजे के बाद दवा मिले न मिले, शराब जरूर मिल जाएगी। क्योंकि शराब माफिया एक्साइज एक्ट की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। जिन पर इनके खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी है, इन्हीं की शह पर रातभर खुलेआम शराब बेची जाती है। इसका खुलासा रविवार को रात 11 से 2 बजे की रियलिटी चेक में हुआ है। खासकर ट्राइसिटी के बार्डर एरिया और नेशनल हाईवे पर यह खेल सरेआम चल रहा है। यही वजह है कि जीरकपुर-चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर सड़क हादसों में इजाफा हुआ है।
शटर नॉक किया, अंदर से आवाज आई शराब चाहिए या बीयर
हाईवे किनारे बने शराब ठेकों का रात 11 बजते ही शटर बंद हो जाता है, उसके बाद शुरू होती है अवैध तरीके से शराब की बिक्री। कारिंदों ने ठेकों के साइड की दीवार का कुछ एरिया काट रखा है, वह बिल्कुल छोटा है, जहां से सिर्फ बोतल और पैसों का लेने देन हो सके। रात को शराब खरीदने के लिए जब भी कोई कस्टमर आता है तो वह बंद शटर को नॉक करता है, तभी अंदर से आवाज आती है कि शराब चाहिए या बीयर। फिर शुरू होता है, मोल भाव का खेल।
संवाददाता ने कस्टमर बनकर चंडीगढ़ बार्डर एरिया क्रॉस करते समय फ्लाईओवर से पहले हाईवे किनारे जीरकपुर में स्थित शराब के ठेके पर रात को पूछा कि इस बांड का क्वार्टर कितने का है, ठेके पर मौजूद कर्मचारी ने कहा कि क्वार्टर का दाम 130 रुपये है, रात को 11 बज गए हैं, क्वार्टर लेना है तो 170 रुपये देने पड़ेंगे। नहीं तो कल दिन में आकर ले जाना।

रात 11 बजते ही बढ़ जाते हैं शराब के रेट
रात के 11 बजे के बाद शराब के रेट निर्धारित दरों से 100 से 200 रुपये बढ़ जाते हैं। शनिवार की रियलिटी चेक में सामने आया कि 130 रुपये की शराब की बोतल 170 रुपये, 100 रुपये का क्वार्टर 200 रुपये, 550 की शराब की बोतल 700 रुपये, 300 रुपये का अधिया 400 रुपये में बेचा जा रहा था।
दारू महंगी न विकू तां की होऊ, तुसी लै जाओ, खड़ो न, नहीं तां पुलिस दी वी सेवा करनी पै जाउगी
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे मार्ग पर जीरकपुर मेट्रो के सामने लाइटों से ढाबे के पास स्थित शराब ठेका संचालक से संवाददाता ने पूछा कि देर रात शराब महंगी क्यों बेच रहे हो। उसने जवाब दिया कि जीरकपुर लाइटों के पास पीसीआर वाले खड़े होंदे हैं, जहां उनकी नजर पड़ी पैसे लैन आ जांदे हैं।
दारू महंगी न विकू तां की हाऊउ, तुसीं लै जाओ, खड़ो न, नहीं तां पुलिस दी वी सेवा करनी पै जाउगी। वहीं शराब ठेके के बाहर गाड़ी में शराब पी रहे निजी कैब ड्राइवर ने बताया कि यहां पूरी रात कभी भी शराब मिल जाती है, क्योंकि यहां के ठेकों से पुलिस वाले पैसे लेते हैं।
रात को शराब खुलेआम शराब पीने व बेचने पर है पाबंदी
सरकार द्वारा रात को खुलेआम शराब पीने और बेचने पर पाबंदी लगाई हुई है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सरकारी आदेश नहीं मानने पर 188 सीपीआरसी के तहत पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। यहां खुलेआम रात को ग्राहकों को शराब बेची जा रही है।

रियलिटी चेक में इन जगहों पर रात को बिक रही थी शराब
- पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेस-वन, यहां पुलिस का भी नाक है, फिर भी रात 11 बजे के बाद यहां खुलेआम शराब बिकती है।
- बलटाना रेलवे फाटक के पास वाले शराब का ठेका अंदर से बंद था, लेकिन बाहर बैठा कारिंदा लोगों से पैसे लेकर शराब बेच रहा था।
- चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर चंडीगढ़ बार्डर एरिया से जीरकपुर में एंटर करते समय सड़क किनारे स्थित शराब के ठेके पर शटर के बीच से खुलेआम शराब बेची जा रही थी।
- जीरकपुर फ्लाईओवर उतरते समय अंबाला हाईवे पर सड़क किनारे चल रहे निजी ढाबों के बीच शराब के ठेके पर पूरी रात शराब बिकती है।
- वीआईपी रोड स्थित शराब का ठेका खुला पड़ा था।
क्या कहते हैं एक्साइज इंस्पेक्टर
एक्साइज इंस्पेक्टर विनय शर्मा ने बताया कि रात को ठेकों पर मौजूद कारिंदे अवैध तरीके से शराब बेचते हैं, क्योंकि उनकी तनख्वाह कम होती है और वह चोरी-छिपे शराब के निर्धारित दरों से ज्यादा दाम पर शराब की बिक्री करते हैं, ताकि उनके कुछ पैसे बच जाएं। मामला संज्ञान में है। जल्द जांच कर रात 11 बजे के बाद शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।