फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Liquor contractors picked less quota than fixed in Haryana For two years 

हरियाणा : तय कोटे से कम उठाई शराब, सरकार को लगी करोड़ों की चपत, डीईटीसी ने जुर्माना नहीं वसूला

Wed, 07 Apr 2021 10:39 AM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 07 Apr 2021 10:39 AM IST
सार

  • शराब का त्रैमासिक कोटा पूरा नहीं उठा रहे लाइसेंस धारक, लाइसेंस फीस भी समय से नहीं भरी
  • कैग ने सरकार से इस तरह के सभी मामलों की समीक्षा करने की सिफारिश की

विज्ञापन
Liquor contractors picked less quota than fixed in Haryana For two years 
liquor - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

हरियाणा में आबकारी अधिकारियों की शराब ठेकेदारों के साथ एक और साठगांठ उजागर हुई है। दो साल तक शराब ठेकेदार तय से कम कोटा उठाते रहे, कुछ जिलों के डीईटीसी (उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त, आबकारी) ने जुर्माना तो लगाया पर वसूली नहीं की। इससे सरकार को 5 करोड़ की चपत लगी। कैग ने विधानसभा में प्रस्तुत अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है। 

विज्ञापन


ठेकेदार लाइसेंस फीस भी समय से नहीं भर रहे। 58 लाइसेंस धारकों ने अप्रैल 2016 से मार्च 2018 तक 153 करोड़ लाइसेंस फीस देरी से भरी। इसके ब्याज के रूप में आबकारी एवं कराधान विभाग को 3.19 करोड़ ब्याज मिलना था, ये राशि लाइसेंस धारकों से वसूली ही नहीं गई। इससे भी सरकार को वित्तीय हानि हुई। कैग ने सरकार से इस तरह के सभी मामलों की समीक्षा करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन



आबकारी नीति के अनुसार 2016-17 व 2017-18 में ठेकेदारों को भारत मे बनी विदेशी शराब व देसी शराब का निर्धारित त्रैमासिक कोटा पूरा उठाना था। लेकिन, ठेकेदारों ने ऐसा नहीं किया। इसलिए भारत मे बनी विदेशी शराब का कोटा कम उठाने पर 65 रुपये प्रति प्रूफ लीटर और देशी शराब के कम उठाए कोटे पर 20 रुपये प्रति प्रूफ लीटर जुर्माना लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

80 ठेकेदारों ने तय कोटा नहीं उठाया

भिवानी, गुरुग्राम पूर्व, गुरुग्राम पश्चिम, करनाल व कुरुक्षेत्र के डीईटीसी ने कैग को आडिट में बताया कि 80 शराब ठेकेदारों ने तय कोटा नहीं उठाया है। जुर्माना राशि की वसूली को लेकर डीईटीसी ने कहा कि प्रयास किए जाएंगे। भिवानी व कुरुक्षेत्र में मात्र 10 रुपये जुर्माना राशि ठेकेदारों से वसूली गई। कैग ने सरकार के समक्ष जून 2019 में ये मामले उठाए, लेकिन मार्च 2020 तक कोई जवाब नहीं मिला।

कैग अनुसार प्रूफ लीटर में इतना कोटा नहीं उठाया
मूल कोटा         अंग्रेजी शराब का कम उठाया       देसी का कम उठाया

1556124                       365104                              1332308
जुर्माना राशि                   2.37 करोड़                           2.66 करोड़  

कैग ने यह की टिप्पणी
आबकारी एवं कराधान विभाग त्रैमासिक कोटा कम उठाने की एक अलग रिपोर्ट बनाने पर विचार करे। लाइसेंस फीस देरी से भरने के मामलों में ब्याज की स्वचालित गणना की अंतर्निहित प्रणाली विकसित करने के बारे में सोचें। रिपोर्ट में दर्ज कमियां विभाग के दस्तावेजों की लेखा परीक्षा व नमूना जांच पर आधारित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed