{"_id":"e88a478d3677faf058286d6c6ef527e5","slug":"lion-new-born-child-at-chattbeer-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस चिड़ियाघर में जन्में 4 शेर के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस चिड़ियाघर में जन्में 4 शेर के बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Jul 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
छतबीड़ जू में हाल ही में पैदा हुए अभय और हैली के बच्चे कड़ी सुरक्षा घेरे में रहेंगे। इनको सीसीटीवी की नजर में रखा गया है। छतबीड़ के एक अधिकारी ने बताया शेरनी हैली और उसके चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन
अभी पंद्रह दिन तक बच्चे शेरनी का ही दूध पीएंगे। इसके बाद आवश्यकता के मुताबिक बच्चों को भोजन आदि की व्यवस्था की जाएगी। एक अधिकारी के अनुसार, 15 दिन तक बच्चों के पास नहीं जाया जा सकता है। वहीं, छतबीड़ में अब कुल सात शेर हो जाएंगे। अब तक यहां तीन शेर ही थे।
विज्ञापन
नामकरण तीन माह बाद
छतबीड़ जू में अभय और हैली के बच्चों का नामकरण तीन माह बाद किया जाएगा। छतबीड़ के एक अधिकारी ने बताया अभी यह नवजात हैं और यह भी स्पष्ट नहीं है कि इसमें कितने नर हैं और कितनी मादा। पंद्रह से बीस दिन में यह स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन