फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Link found with terrorist JS Multani in case of bomb found behind Burail Jail

चंडीगढ़: बुड़ैल जेल के पीछे बम मिलने के मामले में आतंकी जेएस मुल्तानी से जुड़े तार, जर्मनी में रची गई साजिश

Fri, 20 May 2022 07:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 May 2022 07:41 PM IST
सार

डीएसपी रामगोपाल ने बताया कि घटना के तार आतंकी मुल्तानी से जुड़े होने के कारण गंभीरता से जाच की जा रही है।

विज्ञापन
Link found with terrorist JS Multani in case of bomb found behind Burail Jail
बुड़ैल जेल के बाहर बम निष्क्रिय करता दस्ता। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

बुड़ैल जेल के पीछे आरडीएक्स मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस घटना के तार जर्मनी में बैठे आतंकी जसविंदर सिंह मुल्तानी से जुड़ रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल का डंप डाटा उठाया था, जिसमें एक संदिग्ध नंबर मिला है, जो घटना वाले दिन से ही बंद है। पुलिस का दावा है कि इस नंबर से आखिरी कॉल जर्मनी में बैठे आतंकी जेएस मुल्तानी को की गई थी। वहीं, पुलिस को घटना के पांच दिन बाद जांच के दौरान घटनास्थल से एक डेटोनेटर और एक मोबाइल भी मिला था। इस मोबाइल के तार भी आतंकी जेएस मुल्तानी से जुड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


आतंकी जसविंदर सिंह मुल्तानी का लुधियाना बम ब्लास्ट मामले में भी लिंक सामने आया था। घटना के बाद से ही पुलिस सक्रिय है। 23 अप्रैल को बुड़ैल जेल के पीछे दीवार के पास बम मिला था। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन को आर्मी और एनएसजी की मदद लेनी पड़ी थी। 24 अप्रैल को एनएसजी की टीम ने धमाका करवाकर बम को डिफ्यूज किया था। 
विज्ञापन


बम मिलने के 5 दिन बाद बम डिटेक्शन स्क्वॉड बुड़ैल जेल के पीछे सर्च कर रही थी। इस दौरान टीम को एक काले रंग का रेडमी का मोबाइल और एक डेटोनेटर मिला। जांच के दौरान इस फोन के लिंक भी मुल्तानी से मिले। टीम ने तत्काल पूरी सामग्री सीएफएसएल को जमा करा दी है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक पुलिस को यह सामान हो चुका है बरामद
तीन डेटोनेटर, टिफिन बम, एक किलो विस्फोटक, कीलें और जले हुए कोडेक्स तार, एक उर्दू अखबार, नाखूनों वाला एक छोटा पॉलीपैक, कुछ प्रिंटआउट जिस पर खालिस्तान एक्शन फोर्स लिखा है, एक रेडमी 9-ए मोबाइल फोन।

 

डंप डाटा उठाने के बाद संदिग्ध नंबर की जांच की गई। एक नंबर लगातार बंद था, इसलिए उसे चेक किया गया। इसके तार आतंकी जेएस मुल्तानी से जुड़े मिले हैं। वहीं जेल के पास से एक संदिग्ध मोबाइल भी मिला है। यह भी जेएस मुल्तानी से जुड़ा है। मामले की जांच की जा रही है। - रामगोपाल, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed