{"_id":"5da4a6668ebc3e01536a056d","slug":"light-and-sound-and-digital-museum-s-time-table-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"550वां प्रकाश पर्वः लाइट एंड साउंड व डिजिटल म्यूजियम की समय सारणी जारी, आप भी ऐसे करें दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
550वां प्रकाश पर्वः लाइट एंड साउंड व डिजिटल म्यूजियम की समय सारणी जारी, आप भी ऐसे करें दर्शन
Mon, 14 Oct 2019 10:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पंजाब सरकार की तरफ से गुरू साहिब जी के जीवन, उदासियों(यात्राओं) और उपदेशों से अवगत करवाने के लिए सुल्तानपुर लोधी में करवाए जा रहे अत्याधुनिक तकनीक से लबरेज डिजिटल म्यूजियम और लाइट एंड साउंड (आवाज व रोशनी) कार्यक्रमों के बारे में विस्तारित समय सारणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विधायक नवतेज सिंह चीमा ने बताया कि पहली पातशाही से संबंधित लाइट एंड साउंड और डिजिटल म्यूजियम के लिए मुख्य पंडाल के सामने (पुडा कालोनी) स्थान का चुनाव किया गया है। जिससे गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाली संगत आसानी से इस स्थान पर पहुंच सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डिजिटल म्यूजियम पहली से 3 नवंबर तक रोज सुबह 7 बजे से शाम 5:30 तक संगत के लिए खुला होगा, जहां संगत रंगदार दृश्य प्रस्तुतीकरण के माध्यम से गुरु साहिब जी के जीवन, मूलमंत्र के उच्चारण और विशेष कर उदासियों के बारे जानकारी हासिल कर सकेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा विलक्षण ध्वनियों वाले लाइट एंड साउंड प्रोग्राम की शुरुआत 2 नवंबर से होगी और यह 12 नवंबर तक चलेगा। चीमा ने कहा कि यह हर शो 45 मिनट का होगा और पहला शो 2 नवंबर को शाम 6:15 से 7 बजे तक, जबकि दूसरा शो उसी दिन शाम 7:45 से 8:30 बजे तक होगा। इसी तरह 3 नवंबर को भी शाम 7 बजे से 7:45 और रात 8:30 बजे से 9:15 तक दो शो होंगे।
उन्होंने आगे बताया कि 4 नवंबर से 9 नवंबर तक रोजाना एक शो शाम 7 बजे से 7:45 तक होगा, जबकि 10, 11 और 12 नवंबर को शाम 7 बजे 7:45 तक और रात 8:30 से 9:15 तक दो-दो शो होंगे।