{"_id":"c7df427ad44271fb8ed4c5e0b9882822","slug":"lift-facility-to-community-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस कम्यूनिटी सेंटर को मिली पहली लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस कम्यूनिटी सेंटर को मिली पहली लिफ्ट
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Jan 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कम्यूनिटी सेंटर्स को हाइटेक बनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत सेक्टर-22 के कम्यूनिटी सेंटर में लिफ्ट लगवाई गई है। यह शहर का पहला कम्यूनिटी सेंटर है, जहां लोगों को लिफ्ट की सुविधा दी जा रही है।
यहां लिफ्ट लगवाने का काम करीब 4 महीनों से चल रहा था। यह काम अभी सप्ताह पहले ही पूरा हुआ था, लेकिन इसमें कुछ काम बाकी था। शुक्रवार को लिफ्ट का काम भी पूरा हो गया। करीब 20 लाख रुपये की लागत से यह प्रोजेक्ट पूरा हुआ है।
एक मंजिल और बनेगी
सेक्टर-22 के कम्यूनिटी सेंटर में ऊपर एक मंजिल और बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसी को देखते हुए ही यहां लिफ्ट लगवाई गई है। दूसरी मंजिल पर कमरे और इनडोर गेम्स के लिए एक और हॉल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
अभी कम्यूनिटी सेंटर में जिम, लाइब्रेरी, बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस कोर्ट और कैरम जैसी इनडोर गेम्स की सुविधा है। एक फ्लोर और बनने से यहां सुविधाएं और बढ़ जाएंगी।
अगले हफ्ते शुरू होगा ई-संपर्क
सेक्टर-22 में अब लोगों को ई-संपर्क की सुविधा केलिए भटकना नहीं पड़ेगा। यहां के कम्यूनिटी सेंटर में ही ई-संपर्क खोला जा रहा है। यह संपर्क सेंटर अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा।
अभी तक सेक्टर-22 में कोई ई-संपर्क केंद्र नहीं था, जिस कारण स्थानीय लोगों को दूसरे सेक्टरों में जाना पड़ता था। पिछले डेढ़ साल से यहां ई-संपर्क केंद्र खोलने की मांग की जा रही थी।
शहर का पहला कम्यूनिटी सेंटर है, जहां लिफ्ट लगवाई गई है। यह करीब 20 लाख का प्रोजेक्ट था। लिफ्ट लगने से लोगों को और सुविधा हो जाएगी। इसके साथ ही अगले सप्ताह यहां पर ई-संपर्क केंद्र भी शुरू किया जा रहा है, जिसकी काफी समय से मांग की जा रही थी।
- प्रदीप छाबड़ा, पार्षद