{"_id":"669fb7430ed6e7999e01ebbf","slug":"life-imprisonment-to-three-accused-of-car-mechanic-murder-in-chandigarh-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय के लिए छह साल तक लड़ी पत्नी: चंडीगढ़ में कार मैकेनिक की हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद, सभी पंजाब के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय के लिए छह साल तक लड़ी पत्नी: चंडीगढ़ में कार मैकेनिक की हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद, सभी पंजाब के
Tue, 23 Jul 2024 07:30 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:30 PM IST
सार
छह साल पुराने कार मैकेनिक की हत्या मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत ने तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मृतक मैकेनिक की पत्नी की शिकायत पर दोषियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
पति की हत्या के दोषियों को सजा दिलाने के लिए पत्नी ने हार नहीं मानी और छह साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी। चंडीगढ़ जिला अदालत ने 2018 में कार मैकेनिक की हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों की पहचान लुधियाना का रहने वाले खेम सिंह उर्फ शैंटी, जगदेव सिंह उर्फ गग्गी और होशियारपुर के गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। अदालत ने मामले में एक आरोपी हरभजन सिंह उर्फ सूखा को साक्ष्यों के अभाव में बरी किया है।
विज्ञापन
अदालत ने दोषियों पर हत्या की धारा में दो-दो लाख और किडनैपिंग व सबूत मिटाने की धाराओं में 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। कुल जुर्माना राशि 6.60 लाख रुपये में से पांच लाख रुपये मृतक के परिवार को मिलेंगे।
विज्ञापन
मलोया थाना पुलिस ने छह साल पहले 2018 पेशे से कार मैकेनिक मोहम्मद अलीम की हत्या मामले में उक्त चारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 302, 201 व 34 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। मृतक मैकेनिक की पत्नी नीता ने पुलिस को चारों के खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन
ऐसे की थी वारदात
पुलिस को दी शिकायत में नीता ने बताया था कि वह मोहाली के गांव जुझार नगर में रहते हैं। अलीम सेक्टर-48 में कार मैकेनिक का काम करता था। 11 अप्रैल 2018 को अलीम ने उसे फोन कर बताया कि वह घर का सामान आ रहा है। लेकिन वह काफी देर तक जब नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। नीता ने पड़ोसी के साथ उसे ढूंढना शुरू किया। सेक्टर-39 अनाज मंडी के पास उन्हें अलीम की कार लावारिस हालत में मिली। कार में किराने का सामान पड़ा था। बाद में पुलिस ने सिसवां डैम के पास उसका शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक खेम सिंह ने किसी पुरानी रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ अलीम को सेक्टर-39 की मंडी के पास से अगवा किया। दोषियों ने उसका गला दबा कर हत्या कर दी और शव को सिसवां डैम के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। जांच के बाद पुलिस ने उक्त तीन दोषियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था।