फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Life imprisonment to Man convicted of misdeed with his daughters by Chandigarh district court

फैसला: नशे में पिता करता था दरिंदगी, मां ने भी साधी चुप्पी तो बेटियों ने उठाई आवाज, अब उम्रकैद की सजा भुगतेगा दोषी पिता

Thu, 24 Feb 2022 10:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 10:43 AM IST
सार

शराब के नशे में पिता अपनी दोनों बेटियों के साथ दरिंदगी करता था। बेटियों ने पूरी बात अपनी मां को बताई, लेकिन मां ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

विज्ञापन
Life imprisonment to Man convicted of misdeed with his daughters by Chandigarh district court
court demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ की जिला अदालत ने बेटियों के साथ दरिंदगी के दोषी पिता को बुधवार को उम्रकैद की सजा और 1.20 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। वहीं, मां को भी जुर्म छिपाने के दोष में 6 माह के कारावास की सजा सुनाई गई है। मां पिछले एक वर्ष से जेल में थी, इसे देखते हुए उसकी सजा को अंडरगोन कर दिया गया है। 

विज्ञापन


दो वर्ष पहले सेक्टर-31 थाना पुलिस ने बड़ी बेटी की शिकायत पर आईपीसी की धारा 323, 376(2) एफ, 376(2) एन, 120 बी और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट की धारा 6 व 21 के तहत मामला दर्ज किया था। एफआईआर के बाद दंपती को हिरासत में ले लिया गया था। 

विज्ञापन

दोनों बेटियों को बना चुका था शिकार

शराब के नशे में पिता अपनी दोनों बेटियों के साथ दरिंदगी करता था। बेटियों ने पूरी बात अपनी मां को बताई, लेकिन मां ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इस संगीन जुर्म को छिपाने के मामले में मां को अदालत ने दोषी करार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बेटी ने दर्ज करवाई थी शिकायत

दोषी पिता की गलत हरकतों का विरोध करते हुए बड़ी बेटी ने कई बार मां को शिकायत की। मां की तरफ से कोई मदद न मिलने पर हिम्मत कर पुलिस को शिकायत कर दी। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया था।

बड़ी बेटी अदालत में मुकरी पर छोटी बेटी बयानों पर टिकी रही

जिला अदालत में यह मामला दो साल से चल रहा था। इसी बीच बड़ी बेटी ने अपने बयान बदल दिए, जबकि छोटी बेटी अंत तक अपने बयानों पर अडिग रही। छोटी बेटी के बयानों पर ही जिला अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed