{"_id":"63e3f8726e0aa496bd0f5d09","slug":"lieutenant-governor-of-delhi-writes-letter-to-haryana-cm-on-increasing-pollution-in-yamuna-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में बढ़ता प्रदूषण: दिल्ली के उपराज्यपाल ने जताई कड़ी नाराजगी, हरियाणा CM को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में बढ़ता प्रदूषण: दिल्ली के उपराज्यपाल ने जताई कड़ी नाराजगी, हरियाणा CM को लिखा पत्र
Thu, 09 Feb 2023 01:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 09 Feb 2023 01:00 AM IST
सार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लिखकर उप राज्यपाल ने इसके स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने इस विषय पर जल्द बैठक बुलाने को कहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कड़ी नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर उप राज्यपाल ने इसके स्थायी समाधान की मांग की है। साथ ही ये भी कहा है कि इस मसले के हल के लिए जल्द चंडीगढ़ या दिल्ली में बैठक बुलाई जाए।
विज्ञापन
दो पन्नों के पत्र में दिल्ली के उप राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की है। उप राज्यपाल ने कहा है कि हरियाणा सिंचाई विभाग के आश्वासन के बावजूद सीवरेज को दिल्ली के नजफ्गढ़ नाले में छोड़ने से पहले उपचारित करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने में खास प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन
इससे पहले भी दिल्ली के उप राज्यपाल ने नौ जुलाई 2022 को जयपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में यमुना प्रदूषण का मुद्दा उठाया था। इसके बाद केंद्रीय गृह सचिव ने बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन
जिसमें हरियाणा सिंचाई विभाग ने एसटीपी लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इस मामले में कुछ प्रगति नहीं हुई है। दिल्ली के उप राज्यपाल यमुना में प्रदूषण से निपटने के लिए सुधारात्मक उपाय करने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति का नेतृत्व कर रहे हैं।