फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Letter will be sent to PU for recruitment on 140 posts of municipal corporation

चंडीगढ़ः नगर निगम के 140 पदों के लिए अगले सप्ताह पंजाब यूनिवर्सिटी को भेजा जाएगा पत्र

Wed, 05 Feb 2020 02:50 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 05 Feb 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Letter will be sent to PU for recruitment on 140 posts of municipal corporation
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ नगर निगम में खाली पदों पर भर्तियों के लिए कमिश्नर केके यादव अगले सप्ताह पंजाब यूनिवर्सिटी को पत्र लिखेंगे। उसके बाद तीन माह में निगम में सभी पदों पर भर्तियां हो जाएंगी। वैसे तो निगम में 170 पद खाली थे, लेकिन कमिश्नर ने जरूरत के अनुसार ही रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया है। बता दें कि बीते जुलाई में 170 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई थीं, जिसमें 30 पदों कमिश्नर ने भर्तियां आवश्यक नहीं समझीं, इसलिए 140 पदों पर भर्तियां होंगी।
विज्ञापन


कमिश्नर ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निगम में री-स्ट्रक्चरिंग को लेकर चर्चा की गई। चूंकि री-स्ट्रक्चरिंग को लेकर पहले ही सदन से एजेंडा पास हो चुका है। काफी लंबे समय बाद नगर निगम में स्थायी कर्मचारियों की भर्ती होने जा रही हैं। भर्ती के लिए अगले माह एमसी पब्लिक नोटिस जारी कर देगा। इन पदों में क्लर्क, जेई व एसडीओ के पद शामिल हैं। कमिश्नर अगले सप्ताह पंजाब विश्वविद्यालय प्रबंधन से बात करेंगे। उसके बाद भर्ती प्रक्रिया के लिए पत्र लिखेंगे। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग तीन महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन


अधिकारियों की गलती से खारिज हो गए कई पद
नियम के अनुसार अगर कोई सरकारी विभाग खाली हुए पद पर दो साल तक कोई भर्ती नहीं करता है तो वह खारिज हो जाता है। इनमें कई पद ऐसे भी हैं, जोकि अधिकारियों की खुद की गलती के कारण खारिज हुए हैं। भर्ती करने की बजाय जूनियर कर्मचारियों को भर्ती होने वाले पद का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया। जिस कारण दो साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद वह पद खारिज हो गए। इन खारिज पदों के लिए भी कमिश्नर ने प्रशासन से अनुमति मांग ली है। वर्तमान में निगम में कुल 10726 पद हैं। इनमें 7806 पर कर्मचारी काम कर रहे हैं, जबकि 2920 पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर ने जुलाई में ले लिए थे अतिरिक्त प्रभार
जुलाई माह में कमिश्नर ने अधिकारियों से एडिशनल चार्ज वापस ले लिए थे। कमिश्नर का कहना था कि जो भी निगम में भर्तियों हों, वह नियमानुसार हों। पीछे केदरवाजे प्रवेश किसी को नहीं करने दिया जाएगा। कई लोग अपने एडिशनल चार्ज का एक्सपीरियंस काउंट करने के आधार पर प्रमोशन की मांग कर रहे थे, जो गलत है। उस समय 10 एक्सईएन के पद पर दो ही नियमानुसार थे। शेष 8 को एडिशनल चार्ज मिला हुआ था। हालांकि, बाद में कमिश्नर ने छह एसडीओ को नियमानुसार एक्सईएन और जेई को एसडीओ का प्रभार दिया। वहीं, केपी सिंह को एक्सईएन से एसई का प्रभार दिया।

सोशल वेलफेयर विभाग से मांगेंगे डाटा
कमिश्नर ने कहा कि जल्द सोशल वेलफेयर विभाग से कोटा का डाटा मांगा जाएगा। किस पद के लिए कितना कोटा है, उसके आधार पर पंजाब यूनिवर्सिटी को भर्तियों के लिए रिपोर्ट दी जाएगी। इस सप्ताह इन कार्यों को पूरा करने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन को पत्र लिखा जाएगा।


बैठक में भर्ती प्रक्रिया के लिए चर्चा हो गई है। अब इस सप्ताह अपनी रिपोर्ट पूरी कर ली जाएंगी। अगले सप्ताह पंजाब विश्वविद्यालय को भर्तियों के लिए पत्र लिखा जाएगा। तीन माह की प्रक्रिया के बाद कर्मचारियों की भर्तियां होंगी।
- केके यादव, कमिश्नर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed