{"_id":"773dfc704dacd178c637a84dc4e71b2a","slug":"let-s-try-to-rob-a-bank-jirkpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर की देना बैंक में चोरी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर की देना बैंक में चोरी की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 16 Feb 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर-पटियाला रोड स्थित देना बैंक में चोरी की शुक्रवार की रात नाकाम कोशिश की गई। चोर बैंक की छत से होकर नीचे आया। उसने सीढ़ियों के शटर के ताले तोड़कर एटीएम एवं बैंक के ताले तोडे़ और लॉकर खोलने की नाकाम कोशिश की। परंतु सफल नहीं हो सका।
अगर चोर बैंक लॉकर खोलने में सफल हो जाता, तो लोगों का लाखों रुपये का सामान चोरी हो जाता। बैंक के ताले टूटने की खबर मिलते ही घबराए लोग बैंक पहुंचे और अपने लॉकर के बारे में पूछताछ की। चोर जाते समय कंप्यूटर की टीएफटी साथ ले गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की, और कुछ ही घंटे में कथित चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बैंक की टीएफटी बरामद की है।
घटना के बारे में थाना मुखी रविंदरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह जीरकपुर-पटियाला रोड स्थित देना बैंक के ताले टूटने की सूचना मिली थी। उन्होंने और एसपी डेराबस्सी अनिल कुमार ने मौके की जांच की।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आसपास पूछताछ की और बैंक के ताले तोड़ने वाले एक कथित चोर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने ने बताया कि बैंक की छत खुली पड़ी है और कोई भी आसानी से अंदर आ सकता है। क्योंकि पास ही एक बिल्डिंग भी बन रही है, जहां से कोई भी आसानी से दीवार फांदकर अंदर आ-जा सकता है।
उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की और आसपास के लोगों को फुटेज में मौजूद चोर की फोटो दिखाई। लोगों ने चोर को पहचान लिया। पुलिस ने छापामार कर राधेश्याम पुत्र राणकूराम निवासी जिला प्रतापगढ़ (यूपी) हाल निवासी गांव भबात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बैंक से चोरी हुई टीएफटी राधेश्याम से बरामद कर ली है। पुलिस ने बैंक,एटीएम और लॉकर को तोड़ने वाले औजार भी बरामद कर लिए हैं।
थाना मुखी ने बताया कि कथित चोर ने पूछताछ में माना है कि वह पास ही राधेकृष्णा सीमेंट स्टोर पर काम करता है और उसका बैंक में आना-जाना लगा रहता है। बैंक मैनेजर मंगल सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह बैंक का ताला लगा कर गए थे। उन्होंने बताया कि बैंक वाली बिल्डिंग में बैंक के ऊपर एक प्रॉपर्टी डीलर का दफ्तर है।
इसलिए बड़ा शटर खुला रहता है। रात के समय वही शटर को ताला लगाकर जाते हैं। शनिवार सुबह जब उन्होेंने बडे़ शटर का ताला खोला और देखा कि सीढ़ियाें के शटर के ताले टूटे हुए हैं।अंदर देखा कि एटीएम और बैंक के शटर के ताले भी टूट हुए मिले। चोर ने बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुआ।
फिर चोर बैंक की शाखा के अंदर गया और लॉकर खोलने की कोशश की। कामयाब नहीं होने पर फिर बैंक की टीएफटी चोरी कर ले गया। उन्होंने थाना मुखी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह धन्यावाद के पात्र हैं, क्योंकि तुरंत कार्रवाई करते हुए चोर को एक ही दिन में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।