फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Less Rain Recorded in June At Chandigarh

भीषण गर्मी: पहले महीने में मानसून ने किया निराश, 13 फीसदी कम बरसे बदरा, जुलाई से भी खास उम्मीद नहीं

Fri, 02 Jul 2021 10:22 AM IST
निवेदिता वर्मा आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Jul 2021 10:22 AM IST
सार

जुलाई में आमतौर पर तापमान नीचे आने लगता है और उमस बढ़ती है, लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। एक जुलाई को ही अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा।

विज्ञापन
Less Rain Recorded in June At Chandigarh
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मानसून का पहला महीना चंडीगढ़ के लिए निराशाजनक रहा है। तय समय से 13 दिन पहले मानसून आने के बावजूद जून में करीब 13 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है। बीते महीने में करीब 137 मिलीमीटर (एमएम) बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन कुल 119.4 एमएम बारिश रिकार्ड हुई। पूरे महीने सिर्फ पांच दिन बारिश हुई है और 25 दिन सूखे रहे हैं। जुलाई में भी अच्छी बारिश के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, जुलाई में उत्तर पश्चिम के इलाकों में बारिश सामान्य से कम होने के संकेत हैं।

विज्ञापन


हालांकि यह एक बड़े इलाके का पूर्वानुमान है। ऐसे में इसके सटीक होने पर थोड़ा संशय है। यदि जुलाई में भी ऐसा हाल रहा तो संकट गहरा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच से छह दिन तक मानसून के आगे बढ़ने के संकेत नहीं हैं। दूसरे हफ्ते के बाद ही कुछ गतिविधियां शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन



जब तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बनता, तब तक मानसून की स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मानसून सीजन जून से सितंबर तक रहता है। आमतौर पर चंडीगढ़ में पूरे मानसून सीजन में 700-950 एमएम बारिश दर्ज की जाती है। चंडीगढ़ में ज्यादातर बारिश अगस्त से सितंबर के महीने में दर्ज की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ साल में सबसे गर्म जुलाई
आमतौर पर जुलाई में तापमान नीचे आने लगता है और उमस बढ़ती है, लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। एक जुलाई को ही अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। इससे पहले साल 2012 में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उसके बाद अमूमन तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किए गए हैं। तापमान बढ़ने की सबसे बड़ी वजह बारिश का न होना है। लगातार तीसरे दिन लू की स्थिति बरकरार रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में तापमान थोड़ा नीचे आ सकता है। शुक्रवार को कई जगह तेज आंधी और हल्की बारिश के आसार हैं।


अगले तीन दिन कैसा रहेगा मानसून
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी पंजाब व हरियाणा के एक दो इलाकों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। यह स्थिति चार जुलाई तक बनी रह सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 40 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 से 27 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed