{"_id":"58103f534f1c1b3924bc37f2","slug":"leopard-s-body-was-found-covered-in-blood-the-second-death-in-a-month","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खून से लथपथ मिला तेंदुए का शव, महीने में दूसरी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून से लथपथ मिला तेंदुए का शव, महीने में दूसरी मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 26 Oct 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
खून से लथपथ मिला तेंदुए का शव
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 73 पर एक वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग को सुबह मामले के बारे की सूचना मिली तो टीम ने पहुंचकर तेंदुए के शव को कब्जे में लिया।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार डेढ़ से दो साल की एक मादा तेंदुआ थी। वन विभाग के निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि किसी भारी वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई है। सड़क दुर्घटना की वजह से तेंदुए की यह दूसरी मौत है।
इससे पहले इसी महीने एक अक्तूबर को एक 4-5 वर्षीय नर तेंदुआ टिक्कर ताल-रायपुररानी सड़क पर मृत पाया गया था। जयवीर सिंह ने कहा कि वह कोशिश कर रहे हैं कि तेंदुआ अपने जंगल के इलाकों में ही रहे। लेकिन अक्सर ये जानवर जंगलों से बाहर आ जाते हैं और हादसों का शिकार होते हैं।