फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Leopard rescued in Ambala City Of Haryana

अंबाला शहर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, युवक ने दिखाई सूझबूझ तो वाइल्ड लाइफ टीम ने ऐसे पकड़ा

Mon, 21 Oct 2019 08:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Oct 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
Leopard rescued in Ambala City Of Haryana
- फोटो : अमर उजाला

रास्ता भटक कर एक तेंदुआ शहर पहुंच गया। जैसे ही तेदूंए की शहर में दस्तक हुई लोगों में हड़कंप मच गया। तेंदुए पर सबसे पहले जोमेटो ब्वाय की नजर पड़ी। बताया जाता है कि बीती रात करीब साढ़े नौ बजे रोहित काम से घर आया। जैसे ही बंद फाटक के साथ बनी शमशान वाली गली में मुड़ा तो उसे बिल्ली जैसा जीव आगे-आगे चलता दिखाई दिया। 

विज्ञापन


अंधेरा होने के कारण वह अनुमान नहीं लगा पाया कि कौन सा जानवर है। उसी समय वह जीव वहां खड़ी कार पर चढ़कर बैठ गया। रोशनी में तेंदुआ को उसने पहचान लिया। रोहित ने कंट्रोल रूम में फोन किया तभी वह जीव साथ बने 10 बाई 10 के पशुओं के बाड़े में घुस गया। आधे बाड़े में तूड़ी और आधे में एक बछड़ी बंधी थी। इस दौरान समझदारी दिखाते हुए रोहित ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन


इस तरह चला सफल ऑपरेशन 
मौके पर आई डीएफओ हरजीत कौर की टीम ने साइड की दीवार से देखा तो केवल पूंछ नजर आ रही थी। साइज बड़ा था इसलिए बिल्ली नहीं माना गया। बार-बार देखने व लाइटें मारने पर परेशान तेंदुए ने मुंह उठा लिया। पहचान स्पष्ट हो गई। उसके बाद पंचकूला के बरवाला एयरफोर्स स्टेशन से बुलाई गई वाइल्ड लाइफ टीम ने ऑपरेशन आगे बढ़ाया। क्योंकि दरवाजे के रास्ते कार्रवाई से बाहर आकर हमला कर नुकसान कर सकता था। इसलिए छत से कुछ ईंटें निकालकर रास्ता बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी रास्ते से ट्रेग्यूलाइजर गन से तेंदुए पर निशाना साधा गया। सटीक निशाने के बाद तेंदुआ कुछ समय के लिए इधर-उधर भागा, फिर बेहोश हो गया। लकड़ियों से हिलाकर बेहोशी सुनिश्चित करने के बाद भीतर पहुंची टीमों ने उसे पिंजरे में डाल लिया।

कमरे में बछड़ी होने के कारण सभी को लगा कि तेंदुआ उसे नहीं छोड़ेगा लेकिन वह सकुशल मिली। टीम का कहना था कि तेंदुए को खुद खतरे का आभास था इसलिए उसे नुकसान नहीं पहुंचाया। पहले लोगों ने इसे बिज्जू समझा था। इसलिए सभी घटना को सामान्य मानते रहे लेकिन जब तेंदुए का पता चला तो सभी भयभीत थे।

रास्ता भटककर शहर में आया तेंदुआ
डीएफओ हरजीत कौर के अनुसार तेंदुआ हिमाचल बार्डर के जंगलों से रास्ता भटककर नारायणगढ़ के खेतों से होते हुए शहर पहुंचा होगा। बरवाला एयरफोर्स स्टेशन में मौजूद विभाग की वाइल्ड लाइफ की स्पेशल टीम ने करीब 1 घंटा 40 मिनट की कार्रवाई में उसे बेहोश कर पकड़ा। यह सबसे सफल ऑपरेशन रहा क्योंकि ऐसे मामलों में करीब 12 घंटे लगना सामान्य बात है। यदि तेंदुआ समय रहते पकड़ में न आता तो जानमाल का अधिक नुकसान होता। उसे कलेसर के जंगल में छोड़ दिया गया है।

कंट्रोलरूम से मिली थी वीटी 
बलदेवनगर चौकी इंचार्ज एएसआई बरियाम सिंह के अनुसार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के कारण वे गश्त पर थे तब कंट्रोलरूम से वीटी हुई थी। मौके पर जाकर दरवाजे को बेहद मजबूती से बंद कराने के साथ आलाधिकारियों व वन विभाग को सूचना दी गई। पहले बिज्जू की गलतफहमी हुई थी। वाइल्ड लाइफ की टीम की कार्रवाई में तेंदुआ पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed