फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Leopard caught from a house in Ropar of Punjab

अचानक घर में घुस आया तेंदुआ, घरवाले छत में भागे, साढ़े पांच घंटे गांव में मची रही अफरा-तफरी

Sat, 16 Nov 2019 08:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Nov 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
Leopard caught from a house in Ropar of Punjab
पिंजड़े में कैद तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

रोपड़ के गांव सरसा नंगल के एक घर में दोपहर सवा एक बजे तेंदुआ घुस गया। तेंदुए को घर में आता देख बुजुर्ग महिला जसवंत कौर दहशत में आ गई और बाहर भाग गईं। घर में मौजूद तीन अन्य महिलाएं और दो बच्चे घर की छत पर चढ़ गए। तेंदुआ घर के एक कमरे में घुस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। 

विज्ञापन


इसके बाद पहुंचे एसआई बलजिंदर सिंह ने हिम्मत जुटाते हुए महिला के बताए कमरे को बंद कर दिया। लेकिन जब वह दूसरे कमरे में पहुंचा तो देखा कि तेंदुआ वहां बैठा था। पुलिस को देख तेंदुए ने दहाड़ मारी तो एसआई बलजिंदर सिंह ने उस कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद सूचना वाइल्ड लाइफ विभाग को दी गई। 
विज्ञापन


रेंज अफसर सुरजीत सिंह मौके पर पहुंच गए लेकिन उनके पास तेंदुए को पकड़ने के साधन नहीं थे। इसके बाद इसकी सूचना छत्तबीड़ जीरकपुर के अधिकारियों को दी गई। दोपहर करीब तीन बजे छत्तबीड़ की टीम गांव में पहुंची और मेडिकल टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ट्रंकलाइज के जरिये दी गई बेहोशी की डोज का तेंदुए पर ज्यादा असर नहीं हो पाया और काफी देर तक वह दहाड़ता हुआ कमरे की खिड़की पर छलांग लगाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने दोबारा ट्रंकलाइज की डोज देने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद कमरे के बाहर दरवाजे पर लगाए पिंजरे में तेंदुआ शाम 6.41 मिनट पर बंद हो गया। एसएचओ श्री कीरतपुर साहिब सन्नी खन्ना ने अपनी टीम के साथ लोगों को कमरे से दूर हटाया और घर का गेट अंदर से बंद करवाया।

वाइल्ड लाइफ विभाग की डीएफओ मोनिका यादव ने बताया कि उन्हें तीन बजे इसकी जानकारी मिली थी। सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर इसे छत्तबीड़ जू ले जाया जा रहा है। तेंदुए की दायीं टांग पर चोट आई है। जहां पर उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। ठीक होने के बाद ही सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर उसे छोड़ा जाएगा। 

घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जसवंत कौर ने वाइल्ड लाइफ अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया। जसवंत कौर ने कहा कि घर में उसकी बहू कमलजीत कौर, निर्मला, रजनी और बच्चे लवप्रीत कौर व हरप्रीत कौर थे। बेटा जसविंदर सिंह गांव में किसी काम से गया था। वाहेगुरु का शुक्र है कि सभी सुरक्षित हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए आई छत्तबीड़ जू की टीम की अगुवाई डॉ. आशीष चुग कर रहे थे। टीम में साइंटिफिक आफिसर डॉ. आरती, वेटरिनरी इंस्पेक्टर राम देव, हैल्पर शौकत अली और विक्की शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed