फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Legislature party meeting at Punjab Congress Bhawan

पंजाब: कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म, नए सीएम पर फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा

Sat, 18 Sep 2021 06:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 18 Sep 2021 06:18 PM IST
सार

पंजाब का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला अब कांग्रेस हाईकमान पर टिका है। शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस भवन में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में नए सीएम का फैसला हाईकमान पर छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन
Legislature party meeting at Punjab Congress Bhawan
पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत - फोटो : एएनआई

विस्तार

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा पंजाब के राज्यपाल को सौंप दिया है। इसके बाद चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। सूत्रों के मुताबिक 79 विधायक बैठक में शामिल हैं। हालांकि इस बैठक से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दूरी बना ली। बैठक के बाद पर्यवेक्षक अजय माकन ने कहा कि विधायक दल के नए नेता पर कोई चर्चा नहीं हुई है। 

विज्ञापन


दो प्रस्ताव सर्वसम्मित से पास
विधायक दल की बैठक में सभी विधायक पहुंचे थे। बैठक में सर्वसम्मति से दो प्रस्ताव हुए हैं। विधायक दल की बैठक में हाईकमान को नया सीएम चुनने का फैसला सौंपा गया है। अब सोनिया गांधी नए मुख्यमंत्री का फैसला करेंगी। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बहुत काबिलियत के साथ विधानमंडल का नेतृत्व किया और बहुत अच्छी सरकार पंजाब को दी। पंजाब के सामने की चुनौतियों को उन्होंने सामना किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से बात करने के बाद अपना पद छोड़ने का निर्णय लिया और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द तय होगा नए सीएम का नाम
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के मुताबिक जानकारी दी है कि एआईसीसी पर्यवेक्षक चंडीगढ़ में रहेंगे और पंजाब के अगले मुख्यमंत्री का नाम आज रात या फिर कल सुबह तक तय कर लिया जाएगा। इस पद के लिए सुनील जाखड़ का नाम शीर्ष पर है। अन्य में अंबिका सोनी, विजय इंदर सिंगला का भी नाम शामिल हैं लेकिन कांग्रेस उनके (नए सीएम) नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। 

पंजाब कांग्रेस में सभी ने कहा है कि हम अपनी पुरानी परंपरा का पालन करते हुए चाहते हैं कि पहले की तरह कांग्रेस अध्यक्ष सीएलपी (कांग्रेस विधायक दल) के नेता का चयन करें। हमने पार्टी आलाकमान को दो प्रस्ताव भेजे हैं जो आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पारित हुए हैं। हम उनके (पार्टी आलाकमान) फैसले का इंतजार कर रहे हैं। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत।


हाईकमान करेगा नए मुख्यमंत्री का फैसला
कांग्रेस भवन में 79 विधायकों की मौजूदगी में पंजाब का नया मुख्यमंत्री चुनने का फैसला विधायक दल ने हाईकमान पर छोड़ दिया है। अब पंजाब का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका निर्णय सोनिया गांधी करेंगी। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इस्तीफे के साथ नए मुख्यमंत्री को चुनने का फैसला भी हाईकमान पर छोड़ दिया है। 



ये दो नाम सीएम पद की रेस में आगे
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाईकमान के सामने हिंदू नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा था लेकिन हाईकमान ने कैप्टन के प्रस्ताव को नाराज कर नवजोत सिंह सिद्धू को कमान सौंप दी थी। अब ऐसे में चुनाव से ठीक पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह हिंदू चेहरा यानि सुनील जाखड़ पर दांव खेल सकती है। वहीं इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू का भी नाम सीएम पद की रेस में है। 

जिस पर हाईकमान को भरोसा, उसे मुख्यमंत्री बनाएं
राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद राजभवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मेरा फैसला आज सुबह ही हो गया था। मैंने सुबह कांग्रेस अध्यक्ष से बात की थी और बता दिया था कि मैं आज इस्तीफा दे रहा हूं। जिस पर हाईकमान को भरोसा होगा, वह उसे मुख्यमंत्री बनाएं। मुझे अपमानित किया गया। 52 सालों से जो मेरे साथ हैं, उन समर्थकों और विधायकों से बात करने के बाद अगला फैसला लूंगा। मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है लेकिन अभी मैं कांग्रेस में हूं और अपने साथियों से सलाह करने के बाद अगला फैसला लूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed