फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Legislators raised the issue of being able to ask questions

Chandigarh News: विधायकों ने सवाल ने पूछ पाने का मुद्दा उठाया, स्पीकर ने शून्यकाल बढ़ाया

Wed, 30 Aug 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Legislators raised the issue of being able to ask questions
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। शून्यकाल के दौरान विधायकों ने सवाल उठाया कि सवाल पूछने में उनका नंबर नहीं आता। सिर्फ कुछ ही लोगों के सवाल पूछे जाते हैं। इस पर विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि शून्यकाल को तीन बजे तक बढ़ा दिया। इससे सभी विधायकों ने अपने-अपने सवाल पूछे। स्पीकर ने यह भी बताया कि पूरे देश में सिर्फ हरियाणा विधानसभा में यह व्यवस्था है कि एक विधायक एक महीने में तीन सवाल किसी भी विभाग से पूछ सकता है और विभाग की जिम्मेदारी है कि उसे सवाल का जवाब दिया जाए।


तारीख पर तारीख पर बहस
निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद ने जिला अदालतों में जजों की कमी से संबंधित सवाल पूछा और कहा कि जजों की कमी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस पर दुष्यंत चौटाला ने जवाब दिया कि उच्च न्यायालय में 246 और निचली अदालतों में सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीज़न) के 526 पद स्वीकृत हैं। हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) 129 अधिकारियों की भर्ती का मामला सर्वोच्च न्यायालय के कारण लंबित है। इस पर दौलताबाद ने फिल्म दामिनी का डायलॉग बोलते कहा कि लोगों को कोर्ट में सिर्फ तारीख पर तारीख मिल रही है। इस पर दुष्यंत चौटाला ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई और कहा कि जो पद हैं, वह भरे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed