{"_id":"b641b4d3feb89f85034d719232b7a42d","slug":"lecturers-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेक्चरर यूनियन का धरना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेक्चरर यूनियन का धरना आज
अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 19 Nov 2013 10:12 PM IST
विज्ञापन
गवर्नमेंट स्कूल लेक्चरर यूनियन अपनी मांगों को लेकर बुधवार को धरना देगी।
विज्ञापन
यूनियन प्रधान हाकम सिंह ने बताया कि सारे जिलों से आए टीचर पहले डीपीआई दफ्तर पर धरना देंगे। फिर चंडीगढ़ की तरफ रोष मार्च करेंगे।
यूनियन की प्रमुख मांगों में प्रिंसिपल की तरक्की, कोटा संबंधी ऑर्डिनेंस जारी करना, एक अक्तूबर-11 के बाद के केसों में एसीपी का लाभ देना आदि शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन तेज होगा। कल से भूख हड़ताल शुरू की जा सकती है।
दो दिसंबर को मुख्यमंत्री के हलके लंबी में काले चोले पहन कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।