{"_id":"54d8bdbea75266a89d39bdc50a506aec","slug":"lecturer-to-student-beaten-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेक्चरर ने छात्र को इतना पीटा कि अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेक्चरर ने छात्र को इतना पीटा कि अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 01 Feb 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद कांशीराम फिजिकल कॉलेज भागोमाजरा के एक लेक्चरर द्वारा छात्र को पीटे जाने का मामला सामने आया है। हालांकि कॉलेज प्रबंधन घटना को सिरे से नकार रहा है। छात्र को सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं।
सिविल अस्पताल में भर्ती गांव नाइवाला, तहसील पातड़ा, पटियाला निवासी 24 वर्षीय सुनील कुमार ने बताया कि वह शहीद कांशीराम फिजिकल कॉलेज भागोमाजरा में एमपीएड फाइनल ईयर का छात्र है। वीरवार को सुबह कॉलज कैंपस में एक्टिविटी क्लास के लिए मैदान में आया था।
वह अन्य छात्रों के साथ दौड़ लगाने लगा। इतने में उसके लेक्चरर सतीश कुमार उसके पास आए और उसे फ्रंट रोल करने को कहने लगे।
उसने लेक्चरर से कहा कि सभी दौड़ लगा रहे हैं, तो उसे फ्रंट रोल करने को क्यों कहा जा रहा है। इस पर लेक्चरर ने कहा कि यह उसकी सजा है। गलती पूछने पर लेक्चरर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
इस बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई। लेक्चरर उसे प्रिंसिपल के पास ले गए, जहां धमकाते हुए उसे रैस्टीगेट कर दिया गया। उसे कॉलेज छोड़ने को कहा।
चपरासी को सामान सहित कॉलेज से बाहर करने के आदेश दिए गए। लेक्चरर ने उसे डंडे से पीटकर कॉलेज से निकाल दिया। चोटिल होने पर वह अस्पताल पहुंचा और उपचार कराया। उसने कहा कि लेक्चरर उसका भविष्य खराब करना चाहते हैं।
कॉलेज प्रिंसीपल भूपिंदर सिंह का फोन बंद था। आरोपी लेक्चरर सतीश कुमार ने आनाकानी करते हुए अपना फोन कॉलेज के सह-लेक्चरर नवजीत सिंह को थमा दिया।
उन्होंने माना कि दोनों के बीच कहासुनी हुई है। एक-दो दिन में मामला सुलझा लिया जाएगा। पीड़ित छात्र ने पुलिस से जांच की मांग की है।
सिटी थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। पीड़ित के बयान लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।