फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   learning licence test touch screen

लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए खुशखबरी

Thu, 17 Apr 2014 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Apr 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
learning licence test touch screen
रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस के लिए टेस्ट अब टच स्क्रीन से हो रहा है। अभी तक टेस्ट देने के लिए आने वाले लोगों को कंप्यूटर पर आबजेक्टिव टाइप सवालों का जवाब देने के लिए माउस का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन, जिन लोगों को कंप्यूटर चलाना नहीं आता था उन्हें टेस्ट देने में दिक्कत आती थी क्योंकि वह माउस का उपयोग नहीं कर पाते थे।
विज्ञापन


लाइसेंस के लिए नहीं लगती है लाइन
लोगों को टेस्ट देने के लिए फाइल जमा कराते ही एक पर्ची दे दी जाती है। इसके बाद जैसे ही जिसका नाम पुकारा जाता है उसे जाकर टेस्ट देना होता है।

अभी तक लोगों को लाइन में लगना पड़ता था और वहां धक्कामुक्की भी होती थी। इसी तरह वाहनों की आरसी बनाने के लिए भी लोगों को लाइनों में नहीं लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आरसी बनाने के लिए टोकन सिस्टम शुरू किया गया है। इसके तहत फाइल जमा कराने पर टोकन दिया जाता है। स्क्रीन पर जिस टोकन का नंबर डिस्पले होता है उसे जाकर फीस जमा करानी होती है। इससे लोग लाइनों में खड़ा होने से बच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी भाषा में भी होगा टेस्ट
ड्राइविंग के लर्निंग लाइसेंस के लिए जल्द ही पंजाबी भाषा में भी टेस्ट होगा। इससे शहर के उन लोगों को राहत मिल जाएगी, जिन्हें हिंदी या अंग्रेजी में टेस्ट देने में दिक्कत आती है।


लंबे समय से आरएलए के पास लोगों की मांग आ रही थी कि लर्निंग लाइसेंस के लिए टेस्ट पंजाबी में भी हो। अभी आरएलए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में ही लर्निंग लाइसेंस के लिए टेस्ट लेता है। शहर के कई ऐसे निवासी थे, जिन्हें हिंदी या अंग्रेजी में सवाल समझ में नहीं आते थे और वह इन्हें पंजाबी में ट्रांसलेट करने को कहते थे। लेकिन, आरएलए में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। इससे हिंदी या अंग्रेजी न जानने वाले बहुत से लोग टेस्ट क्लीयर नहीं कर पाते थे और उन्हें बार बारल यह टेस्ट देना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed