{"_id":"5f32e6b58ebc3e3cd06decce","slug":"law-admitted-first-time-pu-entrance-test-pu-administration-decided-view-increasing-cases-of-kovid-19-chandigarh-news-pkl384411490","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में पहली बार बिना एंट्रेस टेस्ट के होगा लॉ का दाखिला, पीयू प्रशासन ने कोविड 19 के बढ़ते केसों के देखते हुए लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में पहली बार बिना एंट्रेस टेस्ट के होगा लॉ का दाखिला, पीयू प्रशासन ने कोविड 19 के बढ़ते केसों के देखते हुए लिया फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में यूजी और पीजी के विभिन्न कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया पूरे जोरों से चल रही है। इसी के चलते पीयू प्रशासन ने डिपार्टमेंट ऑफ लॉ में दाखिले के लिए मंगलवार को नए दिशा- निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत इस वर्ष पहली बार पंजाब यूनिवर्सिटी में लॉ में दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन नहीं करवाया जाएगा। प्रशासन ने यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते केसों को देखते हुए लिया है।
बता दें कि पीयू में लॉ में दाखिले के लिए हर वर्ष हजारों विद्यार्थी अप्लाई करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर विद्यार्थियों को कोर्ट में प्रैक्टिस करने का मौका आसानी से मिल जाता है। हर वर्ष लॉ में दाखिला लेने वाले छात्रों के बीच कंपीटीशन काफी ज्यादा रहता है। हालांकि इस वर्ष एंट्रेंस टेस्ट न होने से उम्मीद लगाई जा रही है कि बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स लॉ में दाखिले के लिए आवेदन करेंगे। पीयू प्रशासन ने बीए एलएलबी और बी कॉम एलएलबी ऑनर्स (फाइव ईयर) इंटीग्रेटिड कोर्स के लिए एंट्रेंस टेस्ट आयोजित नहीं करने का फैसला लिया है।
बीए एलएलबी और बी कॉम एलएलबी में हैं कुल 184 सीटें
यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्ट्डीज (यूआईएलएस) विभाग में फाइव ईयर लॉ करवाई जाती है। वहीं पीयू के लॉ विभाग में थ्री ईयर लॉ की डिग्री होती है। यूआईएलएस विभाग में बीए एलएलबी और बीकॉम एलएलबी दोनों की 18+4 सीटें हैं। बता दें कि दोनों कोर्स में 180 सीटें के अलावा चार सीट स्पेशल सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
फाइव ईयर लॉ के लिए 12वीं में होने चाहिए 50 फीसदी अंक
जो छात्र फाइव ईयर लॉ में दाखिला लेने की सोच रहे है। उनके 12वीं बोर्ड परीक्षा में 50 फीसदी अंक होने चाहिए। वहीं लॉ थ्री ईयर के लिए ग्रेजुएशन में 45 फीसदी अंक लाने वाला विद्यार्थी ही अप्लाई कर सकता है। इन दोनों कोर्स में दाखिले का अंतिम फैसला मेरिट का आधार पर लिया जाएगा।
यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल
1) 17 अगस्त तक स्टूडेंट्स को अपनी बैंक चालान के लिए सभी जानकारी वेबसाइट http://uglaw.puchd.ac.in U पर जमा करवानी होगी।
2) 22 अगस्त को 11 बजकर 59 मिनट तक वेबसाइट पर शेष जानकारी के साथ फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
3) 25 अगस्त तक ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म उपलब्ध रहेगा।
4) 10 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
5) 22 सितंबर को शाम के समय वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट अपलोड की जाएगी।
6) 23 और 24 सितंबर को भरी गई जानकारी के आधार पर जारी हुई मेरिट लिस्ट पर ऑब्जेक्शन लगा सकते है
7) 29 सितंबर की शाम को वेबसाइट पर अंतिम मेरिट लिस्ट और सीट आवंटन की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
शेड्यूल जल्द होगा जारी
यूआइएलएस (सभी श्रेणियां), पीयूआरसी लुधियाना (सभी श्रेणियां), पीयूएसएसजीआरसी होशियारपुर (सभी श्रेणियां) के लिए शेड्यूल
जल्द जारी कर दिया जाएगा।