फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Latest news about Corona Virus, Coronavirus in Haryana News in Hindi, Covid-19 outbreak in Haryana

हरियाणा: 11 जिलों में 36 नए पॉजिटिव, 29 हुए ठीक, प्रदेश में 964 पीड़ित, सिरसा कोरोना मुक्त

Wed, 20 May 2020 02:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 May 2020 02:07 AM IST
सार

  • प्रदेश में 29 मरीज ठीक हुए, 12284 मरीज मेडिकल सर्विलांस में
  • अंबाला, यमुनानगर के बाद सिरसा जिला भी हुआ कोरोना मुक्त

विज्ञापन
Latest news about Corona Virus, Coronavirus in Haryana News in Hindi, Covid-19 outbreak in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के 11 जिलों में मंगलवार शाम तक कोरोना संक्रमण के 36 नए मामले सामने आए। जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 964 पहुंच गया है। वहीं राहत की बात यह है कि इस दौरान 29 मरीज ठीक होकर घर भी लौट गए हैं। जबकि 12284 मरीजों को अभी भी स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सीय निगरानी में रखा हुआ है। उधर, अंबाला और यमुनानगर के बाद अब सिरसा जिला भी संक्रमण मुक्त हो गया है।

विज्ञापन


नए संक्रमित में गुरुग्राम में 9, फरीदाबाद में 13, सोनीपत, पानीपत, महेंद्रगढ़, हिसार और चरखीदादरी में 2-2 व पलवल, जींद, करनाल और रोहतक में 1-1 नया मरीज सामने आया है। फरीदाबाद, सोनीपत, झज्जर, पानीपत, पंचकूला, सिरसा, भिवानी व कैथल में मंगलवार शाम तक 29 मरीज ठीक हो कर घर चले गए। 
विज्ञापन



इसे भी पढ़ें- अनोखी शादीः कॉलेज में हुआ प्यार, लॉकडाउन में बने हमसफर, मास्क में दूल्हा-दुल्हन...14 मेहमान
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण का रिकवरी रेट 64.05 प्रतिशत हो गया है। जबकि संक्रमित पॉजिटिव रेट 1.23 प्रतिशत है। 4284 मरीजों की रिपोर्ट का स्वास्थ्य महकमे को अभी इंतजार है। विभिन्न जिलों में अब कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 42, भिवानी में 6, चरखी दादरी में 6, फरीदाबाद में 163, फतेहाबाद में 8, गुरुग्राम में 220, हिसार में 9, जींद में 21, करनाल में 20, कैथल में 5, कुरुक्षेत्र में 3, नूंह में 65, पलवल में 40, पानीपत में 40, पंचकूला में 25, रोहतक में 13, सिरसा में 8, सोनीपत में 139, यमुनानगर में 8, रेवाड़ी में 9, महेंद्रगढ़ में 10, झज्जर में 90 मरीज सामने आ चुके हैं।

गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था। दूसरी ओर, अंबाला में 40 भिवानी में 4, चरखी दादरी में 3, फरीदाबाद में 86, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 114,  हिसार में 3, जींद में 15, करनाल में 9, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 60, पलवल में 36, पानीपत में 31, पंचकूला में 24, रोहतक में 4, सिरसा में 8, महेंद्रगढ़ में 4, चार सोनीपत में 100, झज्जर 60, यमुनानगर में 8 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन भी ठीक हो चुके हैं।


पानीपत में दो और करनाल में एक कोरोना पाजिटिव मिले

लगातार तीसरे दिन करनाल में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। वहीं दूसरी ओर पानीपत में मंगलवार को दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित क्षेत्र को सील कर लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। डीसी निशांत कुमार यादव के अनुसार मंगलवार को इंदिरा कालोनी में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह दिल्ली से करनाल लौटा था। 

कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी ओर पानीपत में हरि सिंह कालोनी और समालखा में कोरोना के दो केस सामने आए हैं। हरि सिंह कालोनी में कोरोना पॉजिटिव मिला युवक दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था। वहीं दो दिन पहले समालखा नई अनाज मंडी में आढ़तियों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें एक केस पॉजिटिव आया है। उपचार के लिए दोनों को खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जबकि परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed