फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Late Manju Arora Memorial Under-14 Cricket Tournament will start from September 15

Chandigarh News: 15 सितंबर से शुरू होगा स्व. मंजू अरोड़ा मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट

Sat, 06 Sep 2025 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Late Manju Arora Memorial Under-14 Cricket Tournament will start from September 15
विज्ञापन


चंडीगढ़। स्वर्गीय श्रीमती मंजू अरोड़ा मेमोरियल लड़कों का अंडर-14 लीग-कम-नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण 15 सितंबर से ट्राई सिटी के चंडीगढ़, डेराबस्सी और पंचकूला स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा। टूर्नामेंट का आयोजन हरियाणा खेल कल्याण संघ की ओर से किया जा रहा है।

संघ के संयोजक विजय अरोड़ा और महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि सभी मुकाबले लाल गेंद और सफेद ड्रेस में खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम कम से कम चार लीग मैच खेलेगी और प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल और फाइनल में जगह बनाएंगी। लीग मैच 30 ओवर और फाइनल 40 ओवर का होगा। टूर्नामेंट की ऑनलाइन स्कोरिंग क्रिक हीरो पर बीसीसीआई तकनीकी अधिकारियों की देखरेख में होगी।
विज्ञापन


आयोजन समिति की ओर से मैन ऑफ द मैच, विजेता-उपविजेता टीमों के अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, क्षेत्ररक्षक, विकेटकीपर और ऑलराउंडर को भी पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को नशे से दूर रखकर बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article