{"_id":"5fe8798e8ebc3e3e8205d96a","slug":"last-rites-of-army-subedar-in-bahadurgarh-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में शहीद जवान की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बेटी ईशा ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में शहीद जवान की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बेटी ईशा ने दी मुखाग्नि
Sun, 27 Dec 2020 05:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 27 Dec 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
बेटी ईशा ने दी मुखाग्नि।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शहीद हुए बहादुरगढ़ के पेलपा गांव निवासी सेना में सूबेदार सत्यनारायण सिंह का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर पहुंचने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हर किसी की आंखें नम हो गईं। महिला और पुरुष सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में मौजूद लोगों की भीड़ ने भारत माता की जय और शहीद सत्यनारायण अमर रहे के नारे लगाए। शहीद सत्यनारायण सिंह की बेटी ईशा ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, विधायक कुलदीप वत्स, पूर्व विधायक नरेश शर्मा, जननायक जनता पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय कबलाना पहुंचे।
विज्ञापन