फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   last day of 40 percent discount in house tax

हाउस टैक्स में 40% छूट चाहिए, आज आखिरी मौका, जल्दी करें

Sat, 10 Oct 2015 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Oct 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
last day of 40 percent discount in house tax

अगर आपको हाउस टैक्स में 40 प्रतिशत छूट चाहिए तो आज आखिरी मौका है। कल से महंगा हो जाएगा, तो जल्दी से भरने पहुंचे। दूसरी ओर, प्रशासन पूर्व फौजियों को राहत देने के लिए तैयार नहीं है। आर्मी पर्सन पंजाब की तर्ज पर हाउस टैक्स पर छूट की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


जबकि प्रशासन ने जो दो माह नोटिफिकेशन जारी किया थी, उसमें सिर्फ 12 मरले तक के मकान में रहने वालों को ही हाउस टैक्स से छूट दी गई थी। लेकिन यह छूट भी उन आर्मी अधिकारियों को मिलेगी, जिन्होंने किराएदार नहीं रखे हैं। इसलिए अभी तक 90 प्रतिशत से ज्यादा रिटायर्ड फौजियों ने हाउस टैक्स नहीं जमा करवाया है। शहर में इस समय पूर्व फौजियों के 12 हजार परिवार हैं।
विज्ञापन


हो चुकी है दो करोड़ की कमाई
नगर निगम के अनुसार रविवार से शहरवासियों को सेल्फ असेसमेंट स्कीम के तहत 30 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अभी तक दो करोड़ राशि नगर निगम हाउस टैक्स के तौर पर कमा चुका है। निगम के मुताबिक नोटिफिकेशन के अनुसार जिन लोगों पर हाउस टैक्स लगना है, उसके अनुसार 80 हजार हाउस टैक्स पेयर है। जिनमें से करीब 20 हजार से ज्यादा हाउस टैक्स जमा करा चुके हैं। प्रशासन ने 12 अगस्त को शहरवासियों पर हाउस टैक्स लगाया था। प्रशासन का पहले साल 10 करोड़ रुपये हाउस टैक्स से इकट्ठा करने का टारगेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल महंगा होगा हाउस टैक्स
अगले साल अगर वर्तमान रेट भी हाउस टैक्स का चार्ज किया गया तो भी हाउस टैक्स महंगा हो जाएगा। क्योंकि इस साल ही लोगों में आदत डालने और ज्यादा विरोध न हो, इसके लिए पहले दो माह के लिए 40 प्रतिशत की छूट दी गई। जबकि यह छूट अगले साल शहरवासियों को नहीं मिलेगी।

फौजी परिवारों में प्रशासन के खिलाफ रोष
रिटायर्ड मेजर एवं मनोनीत पार्षद डीएस संधू का कहना है कि  फौजी परिवार वालों में प्रशासन के प्रति भारी रोष है। क्योंकि प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। वह कोई अतिरिक्त सुविधा की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि पंजाब में जो सुविधा मिल रही है उसकी ही मांग कर रहे हैं। किराएदार की शर्त प्रशासन को हटानी चाहिए। जो 12 मरले तक छूट दी है वह एक तरह से चंडीगढ़ के रिटायर्ड फौजियों के साथ सौतेला व्यवहार है।

कब तक कितनी मिलेगी छूट
10 अक्तूबर तक------------------40 प्रतिशत
11 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक-------30 प्रतिशत
10 दिसंबर से 8 फरवरी 2016 तक--20 प्रतिशत

यहां कराएं हाउस टैक्स जमा
लोग ओबीसी, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखाओं के अलावा नजदीकी ई-संपर्क सेंटर में हाउस टैक्स जमा करा सकते हैं। जो लोग 180 दिन तक हाउस टैक्स जमा नहीं कराएंगे उनसे 25 प्रतिशत अतिरिक्त हाउस टैक्स लिया जाएगा। जबकि 12 प्रतिशत ब्याज भी अलग से चार्ज किया जाएगा।


अभी तक हाउस टैक्स से दो करोड़ रुपये की राशि एकत्रित हो चुकी है। 40 प्रतिशत की छूट लेने का शनिवार को अंतिम मौका है। इसके बाद 9 दिसंबर तक 30 प्रतिशत की ही छूट मिलेगी।
- राजीव गुप्ता, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed