{"_id":"da4fe2c31be81c3546f8c46d722b0d08","slug":"last-day-of-2015-hottest-day-of-four-decades-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दशकों में साल 2015 की रातें रहीं सबसे ज्यादा गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दशकों में साल 2015 की रातें रहीं सबसे ज्यादा गर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के अंतिम दिन चंडीगढ़ से चौंका देने वाली खबर आई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक साल 2015 की रातें चार दशकों में सबसे ज्यादा गर्म रिकार्ड की गई हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि साल 2015 की रातों का औसत तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि पिछले साल का रिकार्ड 16.5 डिग्री सेल्सियस था। विभाग के पास 1971 तक के रिकार्ड मौजूद हैं।
विज्ञापन
उनमें कभी भी इतना दर्ज नहीं किया गया है। इसके फिलहाल कोई ठोस कारण तो नजर नहीं आए हैं, लेकिन पहली नजर में बढ़ता ट्रैफिक, शहरीकरण, प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसे कारण हो सकते हैं। चंडीगढ़ में रात का तापमान बढ़ना चिंताजनक है।
विज्ञापन
रात में दो और दिन में चार डिग्री बढ़ा
पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिन के तापमान में चार डिग्री तो रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन का तापमान सबसे ज्यादा जुलाई से लेकर दिसंबर तक बढ़ता दिखा है। इसी तरह से इन महीनों में रात का तापमान भी बढ़ा है। दो वर्षों से बारिश भी कम हो रही है। इस साल भी 43 प्रतिशत बारिश कम रिकार्ड की गई है।
यह पड़ रहा है असर
तापमान बढ़ने का असर सीधा बीमारियों पर पड़ा है। इस साल डेंगू ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहली बार इसके 950 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। हालत यह रही कि सर्दियों में भी डेंगू के केस आते रहे। बढ़ते तापमान का असर ही रहा कि लारवा से एडीज मच्छर मात्र पांच से छह दिन में तैयार हो रहे थे, जबकि लारवा से एडल्ट बनने में आठ से दस दिन का वक्त लगता है। 2015 की शुरुआत में स्वाइन फ्लू के भी काफी मामले दर्ज किए गए थे।
आज मौसम ठीक रहेगा
नए साल के पहले दिन मौसम ठीक -ठाक रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि एक जनवरी को मौसम साफ रहेगा। हल्के बादल छा सकते हैं। तापमान में ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिलेगा। दिन का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। रात का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया है। अगले दो दिन हलके बादल छाए रहेंगे। तीन जनवरी के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उसके बाद बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है।