फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   last date for application of Haryana Teacher Eligibility Test (HTT) has increased

एचटेट आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 13 तक भर सकेंगे फार्म

Sun, 12 Nov 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Sun, 12 Nov 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
last date for application of Haryana Teacher Eligibility Test (HTT) has increased
- फोटो : File Photo
अगले महीने होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ गई है। अब 13 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदनपत्र में त्रुटि 11 से 15 नवंबर तक दूर की जा सकेंगी।
विज्ञापन


इस आशय की जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने शुक्रवार को दी। आवेदन की अंतिम तारीख 10 नवंबर थी, अब इसे बढ़ाकर 13 नवंबर किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी को केवल अपने नाम, पिता के नाम, माता के नाम, जन्म तिथि, गृह जिला, विषय, मोबाइल नंबर, पता, लिंग व अपलोड की गई फोटो, हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान में ही शुद्धि करने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि अगर कोई परीक्षार्थी 13 नवंबर, 2017 तक लेन-देन विफल (ट्रांजेक्शन फेल) होने के कारण शुल्क नहीं भर पाता है, तो ऐसे परीक्षार्थी 14 व 15 नवंबर, 2017 को केवल अपना शुल्क दोबारा ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अन्तिम तिथि 13 नवंबर के बाद किसी भी परिस्थिति में कोई आवेदनपत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा व 15 नवंबर के बाद किसी भी परीक्षार्थी को शुद्धि करने व शुल्क भरने का मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed