{"_id":"56f040ac4f1c1b8719f14d28","slug":"last-chance-to-make-suggestions-on-citizen-s-charter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटीजन चार्टर पर सुझाव देने का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटीजन चार्टर पर सुझाव देने का आज अंतिम मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटीजन चार्टर पर सुझाव देने के लिए शहरवासियों के पास अंतिम मौका है। नगर निगम की ओर से सुझाव देने की अंतिम तारीख 22 मार्च तय की गई है। निगम ने सिटीजन चार्टर का ड्राफ्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
इसके बाद 30 मार्च को होने वाली सदन की बैठक में सिटीजन चार्टर चर्चा के लिए फिर से आ रहा है। जबकि तीन माह पहले नगर निगम सिटीजन चार्टर को पास कर चुका है। लेकिन ड्राफ्ट में कमिश्नर बी पुरुषार्था और अन्य अधिकारियों ने चर्चा कर इसमें बदलाव किया है। कमिश्नर ने अधिकारियों को चार्टर लागू करने की 31 मार्च अंतिम डेडलाइन दी है।
विज्ञापन
शिकायत निवारण केंद्र का रहेगा अहम रोल
सिटीजन चार्टर के तहत शिकायत निवारण केंद्र का अहम रोल रहेगा, जहां मैनुअल शिकायत दर्ज करने के बाद हेल्पलाइन नंबर- 155304 पर भी फोन करके शहरवासी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा शहरवासी स्मार्ट चंडीगढ़ एप पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जो ड्राफ्ट वेबसाइट पर डाला गया है, उसमें हर विंग की समस्या दूर करने की समय सीमा भी बताई गई है।
विज्ञापन
समय पर काम न करने पर जुर्माना
शिकायत दर्ज करने के बावजूद समय सीमा में अगर जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी काम नहीं करेगा तो उस पर प्रतिदिन 10 से लेकर अधिकतम 250 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। ड्राफ्ट में बदलाव यह किया है कि अगर जिम्मेदार अधिकारी ने शिकायत आगे भेज दी है तो उस पर कार्रवाई नहीं होगी। केस आगे जिसके पास गया होगा, उस पर कार्रवाई होगी।