फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Land sliding in Morni area, 5 family survivors

मोरनी एरिया में लैंड स्लाइडिंग, 5 परिवार बचे

Thu, 31 Jul 2014 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 31 Jul 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
Land sliding in Morni area, 5 family survivors

हिमाचल बार्डर के पास मोरनी क्षेत्र स्थित गांव राजटीकरी में वीरवार अल सुबह लैंड स्लाइडिंग हो गई। एक बड़ी पहाड़ी खिसक कर घरों तक पहुंचा और पानी के बहाव में तीन बच्चियां बहने लगीं।

विज्ञापन


परिवार वालों ने किसी तरह उन्हें बचा लिया। इन बच्चियों को मामूली चोटें आई हैं। इस गांव में महज पांच घर हैं और पांचों परिवार रिश्तेदार हैं। इस घटना में पांचों घर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीण सुरक्षित जगह पर पहुंचे। मोरनी से करीब 30 किलोमीटर दूर हिमाचल बार्डर के पास यह हादसा हुआ। घटनास्थल से कुछ आगे तक हरियाणा का एरिया है।

हादसे के समय पूरा परिवार सो रहा था

Land sliding in Morni area, 5 family survivors

ग्रामीण निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि पूरा परिवार सो रहा था। तभी अचानक पहाड़ी गिरने से मिट्टी व पानी का तेज बहाव आया और पांचों घरों को चपेट में ले लिया।

घरों में पानी घुसने के बाद बाकी लोगों को जगाया और सभी सुरक्षित जगह पर आने लगे। प्रीतम ने कहा कि उसने घरों के पीछे देखा तो पहाड़ी खिसक रही थी और गारा उसकी तरफ बह रहा था। इसमें उसकी तीन बेटियां फंस गईं, जिन्हें किसी तरह बचा लिया गया।

बरसात में अक्सर होते हैं ऐसे हादसे

Land sliding in Morni area, 5 family survivors

प्रीतम ने बताया कि बरसात के दिनों में अक्सर इस क्षेत्र में ऐसे हालात पैदा हो जाते हैं। मोरनी से आगे हिमाचल की तरफ 50 से ज्यादा ऐसे गांव हैं, जिन पर हमेशा लैंड स्लाइडिंग का खतरा रहता है।

इन गांवों में कहीं पांच तो कहीं 10 से 20 परिवार रहते हैं। इसलिए यहां के लोग बरसात के दिनों में अक्सर पलायन करके सुरक्षित क्षेत्रों में आ जाते हैं। मोरनी से आगे हिमाचल की तरफ सिर्फ 20 किलोमीटर तक पक्की सड़क है। इसके बाद सारा रास्ता कच्चा है। कच्चे रास्ते से आगे कई गांव बसते हैं, जो बरसात के दिनों में मुख्य क्षेत्र से कट जाते हैं।

एडीसी, पंचकूला एसपी अरोड़ा ने बताया कि अभी तक किसी ग्रामीण ने ऐसी सूचना नहीं दी। तहसीलदार और बीडीपीओ को मौके पर भेजकर हालात का जायजा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed