फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lalru's Jawan Martyr In leh Of Jammu and Kashmir

लालड़ू का जवान लेह में शहीद, नवंबर में होनी है छोटी बहन की शादी, गांव में शोक की लहर

Thu, 11 Jul 2019 12:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालड़ू (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालड़ू (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lalru's Jawan Martyr In leh Of Jammu and Kashmir
शहीद जवान गुरप्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

लालड़ू के गांव धर्मगढ़ का फौज में सिपाही 24 वर्षीय गुरप्रीत सिंह जम्मू-कश्मीर के लेह सेक्टर में आर्मी के अभ्यास फायरिंग कैंप के दौरान अचानक गोला फटने से शहीद हो गया। इससे गांव व पूरे इलाके में शोक की लहर है। गुरुवार सुबह हवाई जहाज से जवान का पार्थिव शरीर लेह से चंडीगढ़ के बाद गांव पहुंचेगा। जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


गुरप्रीत सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह गांव धर्मगढ़ से 5 साल पहले 2014 में सिख रेजिमेंट की यूनिट नंबर 6 में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। कुछ साल बठिंडा में बिताने के बाद वह बीते साल लेह शिफ्ट हुए थे। लेह से ऊपर लिंबू में मोर्टर फायरिंग का अभ्यास कैंप चल रहा था। कैंप का आखिरी दिन था। गुरप्रीत सिंह आरसीएल चला रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान गुरप्रीत, मनरूप और संदीप की टीम ने बैरल में गोला भरने के बाद जब स्ट्रिगर दबाया तो गोला नहीं फटा और बैरल में ही फंसा रहा। इसके बाद गोला अचानक फट गया और उसकी चपेट में गुरप्रीत, मनरूप और संदीप आ गए। गुरप्रीत सिंह की हालत ज्यादा गंभीर थी, उन्हें लेह अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गुरप्रीत ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे आए फोन से पता चला कि गुरप्रीत हादसे में जख्मी हो गया है और उन्हें इलाज के लिए लेह अस्पताल ले जाया गया है। शाम 7 बजे फोन आया कि गुरप्रीत को बचा नहीं पाए।

दो बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर पर थे गुरप्रीत
दो बहनों और दो भाइयों में गुरप्रीत तीसरे नंबर पर थे। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन की नवंबर में शादी तय है और एक भाई गुरप्रीत से छोटा है। मां का पहले ही देहांत हो चुका है। परिवार गुरप्रीत के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहा है।

इस बीच परिवार को यूनिट से आए फोन में बताया कि लेह अस्पताल में बुधवार को गुरप्रीत के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। गुरुवार सुबह पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से चंडीगढ़ तक पहुंचाया जाएगा। इस बारे में परिवार को यहां से चलने से पहले जानकारी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed