फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   lal00 yadav, lalu yadav rewari visit, narendra modi, captain yadav, rewari, haryana

लालू यादव बोले, पीएम मोदी देश के लिए अशुभ, सोनिया भ्रष्ट नहीं

Wed, 04 May 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी।
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी। Updated Wed, 04 May 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
lal00 yadav, lalu yadav rewari visit, narendra modi, captain yadav, rewari, haryana
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव - फोटो : Getty
एक समय खुद को देश के लिए शुभ होने का ढिंढोरा देश भर में पीटने वाले पीएम नरेंद्र मोदी कितने शुभ हैं इस बात का पता पूरे देश को चल गया है। पीएम बनने के बाद से कोई न कोई प्राकृतिक आपदा आ रही है। इस बात तो लगभग पूरा देश पानी की किल्लत से जूझ रहा है। बिहार तक का पानी पाताल में पहुंच गया है। गेहूं तो ऐसा हुआ है कि मानो नाखून में घुस जाएगा। वहीं अगस्ता हेलीकॉप्टर प्रकरण में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी इस मामले में संलिप्त नहीं हो सकती हैं। वे भ्रष्ट नहीं हैं। 
विज्ञापन


ये कटाक्ष लालू यादव ने कैप्टन अजय यादव के सहारनवास स्थित श्रीमती शांति देवी लॉ कॉलेज के दीक्षांत समारोह व वार्षिकोत्सव के दौरान मंच से केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया। दीक्षांत और वार्षिकोत्सव के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पासआउट होने वाले बच्चों को डिग्री भी वितरित कीं। समारोह के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, कैप्टन अजय यादव, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमेन मनन कुमार मिश्रा व चिरंजीव राव ने भी लोगों को संबोधित किया। इसके अलावा कॉलेज चेयरपर्सन शकुंतला यादव, परिजन, पूर्व विधायक नरेश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

----------
क्लाइंट से मिलती है सबसे ज्यादा वकीलों को सीख
दीक्षांत समारोह के दौरान पासआउट करने वाले एलएलबी के स्टूडेंट्स को सीख देते हुए कहा कि वकील जिंदगी भर सीखते हैं और सबसे ज्यादा सीख उन्हें क्लाइंटों से मिलती है। वकालत के खुद के अनुभव साझा करने के बाद कहा कि वकालत के पेशे में करोड़ों रुपये मिलते हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी स्टूडेंट्स को मन से वकालत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कैप्टन अजय की तारीफ, समधिन पता नहीं कहां छुपीं
मंच से कैप्टन अजय यादव की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस की केंद्र और राज्य सरकार के समय सीएम हुड्डा ने अहीरवाल में एक भी यूनिवर्सिटी नहीं खोली। कैप्टन ने खुले तौर पर इसका विरोध किया और सोनिया गांधी से बात कर इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी तैयार कराकर ही दम लिया। उन्होंने कहा कि यह तारीफ वह इसलिए नहीं कर रहे हैं कि कैप्टन उनके समधी हैं। इस दौरान उन्होंने समधिन शकुंतला यादव के सामने न दिखने पर मजाकिया लहजे में कहा कि समधिन को सामने बैठना चाहिए, पता नहीं कहां छुपी हैं।
---------
न्याय गरीबों की पहुंच से दूर न हो: मनन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने एलएलबी स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि वकालत ऐसी करना कि न्याय गरीबों की पहुंच से दूर न हो। सुप्रीम कोर्ट तक में प्रैक्टिस करने वाले मनन मिश्रा ने स्टूडेंट्स से अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पढ़ाई खत्म नहीं बल्कि अभी शुरू हुई है। वहीं प्रदेश की स्थिति पर कहा कि हो सकता है कि आगामी चुनाव तय समय से पहले हो जाएं और कैप्टन अजय सीएम हों।
 

lal00 yadav, lalu yadav rewari visit, narendra modi, captain yadav, rewari, haryana
लालू यादव का फेसबुक अकाउंट कर लिया था हैक - फोटो : Getty
 राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने देश के 99 फीसदी साधू-संतों और गेरुवा वस्त्र धारण करने वालों को ढोंगी करार दिया है। इसके साथ ही भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार इन तथाकथित साधू-संतों की बेहिसाब संपत्तियों की जांच क्यों नहीं करती है। अपने बयानों और बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाले राजद सुप्रीमो ने सोमवार को रेवाड़ी में अपने समधी कैप्टन अजय सिंह यादव के लॉ कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा कि आरएसएस जहां पहले अपने कार्यक्रमों में आसाराम की फोटो लगाती थी। वही आसाराम जिनके कारनामे अब किसी को बताने की जरूरत नहीं है। वहीं ऑर्ट ऑफ लिविंग के प्रमुख श्री श्री रविशंकर पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें वह अच्छा समझते थे। लेकिन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की अवहेलना करते हुए उन्होंने भी निजी लाभ के लिए पर्यावरण को नुकसान ही पहुंचाया। वहीं निर्मल बाबा की स्टाइल की नकल करते हुए कहा कि केला खाया या नहीं खाया, खाओ किरपा बरसेगी। राजद सुप्रीमो ने कहा कि ढोंगी साधू-संत भोली भाली जनता को मूर्ख बनाकर अकूत संपत्ति अर्जित कर रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार और आरएसएस इस संपत्ति में हिस्सा लेकर इनके काले धन को सफेद कर रही है। 
------------
-योग का नाटक दिखा व्यापारी बने रामदेव, अब बेचेंगे तेल
हरियाणा के ब्रांड एंबेस्डर बने रामदेव पर लालू यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कालेधन पर आए दिन बखेड़ा करने वाले बाबा ने योग के जरिये लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। भगवा पहने-पहने अब अच्छे व्यापारी बन गए हैं। करोड़ों का टर्न ओवर करते हुए अब तेल भी बेचेंगे। बाबा रामदेव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यादव हैं तो दूध, घी, मक्खन बेचते। तेल ये बेचेंगे तो तेली क्या करेंगे।
-----------
-कन्हैया मामले पर बोले: बिहार का बेटा, मुझसे मिला तो क्या गलत किया
वहीं कन्हैया मामले पर भाजपा की ओर से साधे जा रहे निशाने पर लालू यादव ने कहा कि बिहार का बेटा है। मुझसे मिला तो क्या गलत किया। भाजपा इसमें निशाना क्या साध रही है। क्या मैं कहीं छुपा हुआ हूं। निशाना लगा रही है तो लगाती रहे। 
---------
जदयू के साथ गठबंधन बीजेपी को जमीन में धंसा देगा
वहीं जदयू के साथ गठबंधन पर राजद सुप्रीमो ने जवाब दिया कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव में यह गठबंधन बीजेपी को जमीन में धंसा देगा। साथ ही कहा कि इस गठबंधन के बाद बिहार में लिया गया शराबबंदी का निर्णय सही है। लोग शराब छोड़ रहे हैं। वहीं प्रदेश में विभिन्न नशामुक्ति शिविर भी खोले जा रहे हैं।
--------
-भाजपा सरकार ने जलवाया हरियाणा, मोदी अशुभ
जाट आरक्षण के दौरान हुए उपद्रव के लिए किसे दोषी मानते हैं सवाल के जवाब में राजद सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर हरियाणा को आग के हवाले किया। लोग शराब पीकर लूटपाट करते रहे और सरकार देखती रही। सरकार ने प्रदेश को बांटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं एसवाईएल मामले पर बोले कि मोदी अशुभ हैं पूरे देश में सूखा कर दिया है। अब तो गंगा भी पैदल चलकर पार कर लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed