फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auspicious time for marriages for four days starting from January 22 

कोरोना के बीच पंडितों की बल्ले-बल्ले: 22 जनवरी से चार दिन रहेगा शादियों के लिए शुभ मुहूर्त, होंगे करीब एक हजार विवाह

Sat, 22 Jan 2022 02:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 22 Jan 2022 02:12 AM IST
सार

विवाह के शुभ मुहूर्त शनिवार से शुरू हो रहे हैं। दिसंबर 13 के बाद शादी का पहला मुहूर्त 22 जनवरी से शुरू हो रहा है। लग्न काफी हैं।

विज्ञापन
Auspicious time for marriages for four days starting from January 22 
शादी का शुभ मुहूर्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड दिशानिर्देशों के कारण टेंट, कैटरिंग व विवाह से संबंधित कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर पंडित जी की बल्ले बल्ले हो रही है। जनवरी में विवाह के चार शुभ मुहूर्त हैं। इनमें 22, 23, 24 और 25 जनवरी हैं। इन चार दिनों में करीब एक हजार से भी अधिक विवाह होंगे। पुजारियों को विवाह के दौरान यजमानों से बेहतर दक्षिणा मिलती है। ऐसे में पुजारियों के चेहरे खिले हैं। यही नहीं कई पुजारियों ने दूसरे पुजारियों को भी अपना काम दे रखे हैं।

विज्ञापन


विवाह के शुभ मुहूर्त शनिवार से शुरू हो रहे हैं। दिसंबर 13 के बाद शादी का पहला मुहूर्त 22 जनवरी से शुरू हो रहा है। लग्न काफी हैं। ऐसे में पुजारियों के पास विवाह के कई कार्यक्रम आए हैं। ढेर सारे कार्यक्रमों के कारण पुजारी दूसरे पुजारियों को विवाह कार्य संपन्न कराने के कार्य सौंप रहे हैं। रात में कर्फ्यू के कारण लोग अपने बेटे बेटियों का विवाह दिन में करना पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं पुजारी

मेरे पर कई विवाह के यजमान हैं
चार दिनों में विवाह के कई कार्यक्रम हैं। एक दिन में कई विवाह के मांगलिक कार्य होने के कारण अन्य पुजारियों को काम भी सौंपा गया है ताकि यजमानों को परेशानी न हो। साथ ही शुभ लग्न मुहूर्त में बेटे बेटियों का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हो। -आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री, प्रमुख पुजारी खेड़ा शिव मंदिर सेक्टर-28

विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन में करवाने हैं कई विवाह

चार दिनों में कई विवाह के मांगलिक कार्य करवाने हैं। व्यस्तता के कारण दूसरे पंडित को भी विवाह कार्य करवाने को कहा गया है। एक ही समय में कई विवाह के कार्यक्रम होते हैं तो दूसरे पुरोहितों का सहारा लेना पड़ता है। कई विद्वानों का विवाह कार्य संपन्न करवाने के लिए मदद ली जा रही है। ऐसा तब होता है जब लग्न का जोर अधिक होता है। - डॉ. लाल बहादुर दुबे, पुजारी, श्री राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर-18


अधिकतर शादियां दिन में

रात्रि कर्फ्यू के कारण अब अधिकतर लोग दिन में ही विवाह करवाना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में पुजारियों के लिए काफी व्यस्तता बढ़ गई है। सुबह 11 से एक बजे तक, दोपहर बाद दो बजे से शाम चार बजे तक और शाम पांच बजे से सात बजे तक ही शादियों के शुभ मुहूर्त हैं। रात्र में भी मुहूर्त हैं लेकिन कर्फ्यू के कारण लोग इसे पसंद नहीं कर रहे हैं। -पंडित देवी प्रसाद, पुजारी, सेक्टर- 37 परशुराम भवन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed