फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lakhs rupees debt on many veteran leaders contesting Punjab assembly elections 2022

दिग्गजों पर लाखों का कर्ज: राणा गुरजीत पर सबसे अधिक, सीएम चन्नी व सुखबीर भी बकायेदार, प्रकाश सिंह बादल और सिद्धू पर कोई कर्ज नहीं

Sat, 12 Feb 2022 03:38 AM IST
ajay kumar हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Feb 2022 03:38 AM IST
सार

पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी दलों ने दिग्गजों की फौज उतार दी है। इस बार करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या भी काफी है। मगर कई दलों के दिग्गज नेताओं पर लाखों रुपये का कर्ज भी है। इसका खुलासा उनके नामांकन पत्र से हुआ है।

विज्ञापन
Lakhs rupees debt on many veteran leaders contesting Punjab assembly elections 2022
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : फाइल

विस्तार

साल दर साल प्रत्येक चुनाव के बाद आम लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो रहा। वहीं सियासी दलों के नेताओं की आय और संपत्ति में कई गुना का इजाफा आम लोगों को हमेशा अखरता रहा है। पंजाब विधानसभा चुनाव में भी सियासी दलों के 521 से ज्यादा करोड़पति प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। वहीं अचल संपत्ति के मामले में भी सभी पारंपरिक दलों के 50 फीसदी से ज्यादा नेता सैकड़ों करोड़ की कृषि, गैर-कृषि, वाणिज्यिक और आवासीय संपत्ति के मालिक हैं लेकिन इसके साथ ही इन करोड़पति प्रत्याशियों की वित्तीय देनदारियां भी लाखों-करोड़ों रुपये की हैं। 

विज्ञापन


अधिकांश नेताओं ने बैंकों से लोन लिए हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राणा गुरजीत सिंह की देनदारियां सबसे अधिक 5638.56 लाख रुपये की है। दूसरे नंबर पर अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया हैं, जिनकी देनदारी 66.83 लाख और तीसरे नंबर पर सुखबीर सिंह बादल हैं, जिनकी देनदारी 64.82 लाख रुपये से अधिक है। कांग्रेस के सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी पर 63.29 लाख का बैंक लोन हैं। यह देनदारी केवल प्रत्याशी की है, जबकि उनके परिवार के किसी अन्य सदस्य की देनदारी को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन


किसके ऊपर कितनी देनदारियां  
कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह की देनदारी सबसे ज्यादा है, जो कपूरथला सीट से मैदान में हैं। उनके एफिडेविट के अनुसार, बैंक लोन व अन्य वित्तीय संस्थाओं की देनदारी 4588.21 लाख रुपये और आयकर समेत सरकारी देनदारी 1050.35 लाख रुपये की है। राणा गुरजीत की चल संपत्ति 3254.98 लाख और अचल संपत्ति 4885.16 लाख की है, जिसमें 630.18 लाख की संपत्ति पैतृक है। राणा गुरजीत के पास 35.42 लाख की एक लैंड क्रूजर गाड़ी है और 42.94 लाख के गहने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • अमृतसर पूर्व सीट से ही शिअद के बिक्रम सिंह मजीठिया पर 6683660 रुपये की बैंक देनदारियां हैं
  • जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे शिअद के प्रधान सुखबीर बादल की देनदारी 648289519 रुपये की है
  • चमकौर साहिब और भदौड़ से कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी पर बैंक लोन की 6329912 रुपये की देनदारी है
  • पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी बैंकों की 2453369 रुपये की देनदारी है
  • डेरा बाबा नानक सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा पर बैंक व अन्य वित्तीय संस्थानों का 1593063 रुपये बकाया है


प्रकाश सिंह बादल और नवजोत सिद्धू पर कोई कर्ज नहीं

  • शिअद के संरक्षक और सूबे के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल, जो लंबी से चुनाव मैदान में हैं, उनके नाम कोई देनदारी नहीं है
  • अमृतसर पूर्व सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नवजोत सिंह सिद्धू पर भी देनदारी नहीं है
  • खडूर साहिब सीट से अकाली नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा पर कोई देनदारी नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed