फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lahore delhi friendship bus sada-e-sarhad close

लाहौर-दिल्ली चलने वाली दोस्ती बस सेवा बंद

Mon, 22 Feb 2016 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लाहौर/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, लाहौर/चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Feb 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
lahore delhi friendship bus sada-e-sarhad close

हिंसक हो चुके जाट आरक्षण आंदोलन का असर दिल्ली और लाहौर के बीच चलने वाली दोस्ती बस सेवा पर भी पड़ा है। पाकिस्तान सरकार ने इस बस सेवा को अनिश्चित समय के लिए बंद कर दिया है। पाक सरकार ने यह फैसला भारतीय सरकार की अपील पर लिया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान पर्यटन विकास कारपोरेशन के प्रबंधक कर्नल (सेवानिवृत्त) खालिद ने बताया कि जाट आरक्षण आंदोलन के चलते पैदा हुई स्थिति को देखते हुए भारतीय सरकार ने पाक सरकार को दोस्ती बस सेवा को कुछ समय के लिए बंद करने की अपील की थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने संयुक्त रूप से इस सेवा को तब तक बंद रखने का निर्णय लिया है, जब तक हरियाणा में स्थिति ठीक नहीं हो जाती। खालिद ने कहा कि जैसे ही भारत सरकार से बस सेवा शुरू करने के लिए हरी झंडी मिल जाएगी, सेवा फिर से बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के लिए बताते चलें कि इस बस का रूट हरियाणा से होकर गुजरता है और वह इस वक्त इस वक्त खतरों से खाली नहीं है। दिल्ली से लाहौर को जाने वाली बस शनिवार से सरहिंद में फंसी हुई है।


कार्पोरेशन के मैनेजर ने बताया कि सोमवार को लाहौर से दिल्ली आने के लिए 20 लोगों ने सीटें बुक करवाई थीं, लेकिन बस रद्द करने के बाद उनको न आने की जानकारी दे दी गई है। मैनेजर का कहना है कि जब तक हालात नहीं सुधरेंगे बस सेवा बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed