फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   labourer picked up from JCB and killed in Sonipat

हरियाणा: जेसीबी से उठाकर पटका, ईंट पथाई करने वाले मजदूर की हुई मौत

Mon, 29 Mar 2021 07:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Mar 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
labourer picked up from JCB and killed in Sonipat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के सोनीपत जिले के रिढाऊ में एक ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करने वाले मजदूर को इसी ईंट भट्ठे के जेसीबी आपरेटर ने जेसीबी से उठाकर पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। फरमाणा चौकी पुलिस ने फरार आपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के खारापानी गांव निवासी खगेश्वर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रिढाऊ के ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करता था। इसी भट्ठे की जेसीबी पर बतौर आपरेटर काम करने वाला लखीमपुर, उत्तरप्रदेश निवासी गुरुदेव सोमवार को जेसीबी को तेज रफ्तार व लापरवाही से इधर-उधर चला रहा था।
विज्ञापन


ऐसे में खगेश्वर ने गुरदेव को ऐसा करने से रोका और उनके द्वारा पाथी गई ईटों के खराब हो जाने की बात कही लेकिन गुरुदेव नहीं माना और जेसीबी को लगातार लापरवाही से इधर-उधर चलाता रहा ऐसे में खगेश्वर जेसीबी के सामने आकर खड़ा हो गया और उसे ऐसा करने से रोकने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच गुरुदेव ने जेसीबी चला दी जिससे खगेश्वर जेसीबी के बकेट में खड़ा हो गया, जिस पर गुरुदेव ने जेसीबी के बकेट को ऊपर उठाने के बाद उसे हवा में ही हिला कर पटक दिया। जिससे जमीन पर गिरा खगेश्वर बुरी तरह से घायल हो गया। इलाज के लिए खगेश्वर को खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 

हादसे के बाद आपरेटर गुरुदेव मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर परमाणु चौकी पुलिस ने जहां शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया वही आपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी युद्धवीर सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed