{"_id":"609930940fe147344f7b864a","slug":"labour-department-called-150-people-only-two-reached-for-vaccination-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या ऐसे हारेगा कोरोना: जालंधर में श्रम विभाग ने 150 लोगों को किया फोन, सिर्फ दो ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या ऐसे हारेगा कोरोना: जालंधर में श्रम विभाग ने 150 लोगों को किया फोन, सिर्फ दो ने लगवाया टीका
Mon, 10 May 2021 06:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 10 May 2021 06:43 PM IST
सार
श्रमिकों का टीकाकरण करने के लिए श्रम विभाग के कर्मचारियों ने लगभग 150 लोगों को फोन किया लेकिन दोपहर तक टीकाकरण करवाने केवल दो ही लोग पहुंचे।
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में सोमवार से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है। हालांकि वैक्सीन अभी सिर्फ श्रमिकों को ही लगाई जाएगी। सोमवार सुबह जालंधर सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा केंद्र में इसका इंतजाम किया गया था लेकिन टीकाकरण मुहिम में श्रमिकों ने उत्साह नहीं दिखाया है। श्रमिकों का टीकाकरण करने के लिए श्रम विभाग के कर्मचारियों ने लगभग 150 लोगों को फोन किया लेकिन दोपहर तक टीकाकरण करवाने केवल दो ही लोग पहुंचे।
विज्ञापन
टीकाकरण कैंप की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. बलंवत सिंह की निगरानी में सुबह की गई। कैंप में पहला व्यक्ति टीका लगवाने दोपहर में पहुंचा। गांव शेखे से गगनदीप जब वैक्सीन लगवाने पहुंचे तो श्रम विभाग के सहायक लेबर कमिश्नर जेपी सिंह व लेबर डायरेक्टर सचिव गुरजंट सिंह और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
इसके बाद काफी लंबे इंतजार के बाद राकेश कुमार निवासी न्यू संतोख पुरा ने वैक्सीन लगवाई। वहीं, इस संबंध में कर्मचारियों का कहना है कि रविवार शाम को ही उन्हें सूची मिली थी। वह तो रात से ही लोगों से संपर्क करने में लगे हैं लेकिन लोगों ने टीकाकरण में उत्साह ही नहीं दिखाया है।
विज्ञापन
सभी कामगारों का होगा टीकाकरण: उद्योग मंत्री
होशियारपुर में सोमवार को पहले दिन 238 निर्माण कामगारों कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने सिविल अस्पताल में निर्माण कामगारों के टीकाकरण की शुरुआत की। अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में रहने और काम कर रहे प्रत्येक कामगार को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। 18 से 44 आयु वर्ग के बाकी लाभार्थियों की वैक्सीन के संबंध में उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने 30 लाख डोज का आर्डर दिया है और वैक्सीन की मिलते ही सभी योग्य लाभार्थी का टीकाकरण किया जाएगा।