फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kurushetra gyanganga iti blast, dead people more

कुरुक्षेत्र में धमाका: शरीर के हिस्से मिले, शव नहीं

Sun, 05 Apr 2015 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 05 Apr 2015 07:53 AM IST
विज्ञापन
kurushetra gyanganga iti blast, dead people more

कुरुक्षेत्र में ज्ञानगंगा आईटीआई की वेल्डिंग वर्कशाप में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के केवल शरीर के हिस्से मिले। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। दो बड़े गैस सिलेंडरों में जबरदस्त विस्फोट से तीन युवकों के चिथड़े उड़ गए, जबकि चार लोग जख्मी हुए हैं। मृतकों में दो की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हुई थी।

विज्ञापन


विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पांच किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। शनिवार को करीब पौने 11 बजे हुए इस भयानक विस्फोट में जान और माल की जबरदस्त क्षति हुई है। धमाके को कॉलेज परिसर के अलावा आसपास और दूर दराज के ग्रामीणों ने भी सुना, मगर जो भयानक मंजर इस कॉलेज परिसर में दिखा, उससे हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन


घटनास्थल में चौतरफा भयानक विस्फोट की तस्वीर नजर आई। इस धमाके में कॉलेज के सभी ब्लाक क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत है कि आज ज्ञान गंगा पॉलीटेक्नीक कॉलेज और आईटीआई में अवकाश था, वरना यहां और जान माल की भारी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन फ्लोर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

kurushetra gyanganga iti blast, dead people more

विस्फोट इतना भयानक था कि ज्ञानगंगा आईटीआई की वर्कशाप के अलावा इसी संस्थान के पॉलीटेक्नीक कॉलेज के तीन फ्लोर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आए। जहां आईटीआई की वर्कशाप की छत के परखचे उड़ चुके थे, वहीं वर्कशाला की दीवारें और भीतर रखा सामान इस विस्फोट में कचरे के ढेर में तब्दील हो चुके थे।

मृतकों में से एक की लाश जहां वर्कशाप की काफी ऊंची छत पर कई टुकड़ों विभाजित मिली, वहीं एक मृतक का सिर ज्ञानगंगा पॉलीटेक्नीक कॉलेज की तीसरी मंजिल पर लगे एक टावर के निकट मिला। समाचार लिखे जाने तक ये संशय बना हुआ था कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अभी तक जिन तीन मृतकों की पुष्टि हुई है, उनके भी सिर्फ शरीर के चंद हिस्सों से ही ये अंदाजा लगा कि इस घटनाक्रम में मौत का शिकार तीन लोग हुए हैं।

हजारों लोगों का कॉलेज परिसर में जमावड़ा

kurushetra gyanganga iti blast, dead people more

इधर जैसे-जैसे कुरुक्षेत्र से 14 किलोमीटर दूर स्थित ज्ञान गंगा कॉलेज में विस्फोट की सूचना फैली। उसके बाद लगातार एंबुलेंस, पुलिस, दमकल वीवीआईपी गाड़ियों के काफिलों का रुख ज्ञानगंगा कॉलेज की ओर रहा।

वहीं हजारों लोगों का कॉलेज परिसर में जमावड़ा लग गया। घटनास्थल पर पहुंचे राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, सांसद राजकुमार सैनी, विधायक सुभाष सुधा और पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कॉलेज का दौरा किया। वहीं ज्ञान गंगा शिक्षण केंद्र के प्रिंसिपल कृष्ण पोपली ने बताया कि आज अवकाश था, लेकिन कुछ स्टाफ व विद्यार्थी आज भी आए हुए थे।

घटना के कारणों की हो रही है जांच-एसपी

kurushetra gyanganga iti blast, dead people more

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में अभी तक तीन मृतकों की पुष्टि हुई है, जबकि शिनाख्त जिला कैथल के गांव बंदराणा वासी 23 वर्षीय कुलदीप सिंह के रुप में हुई है। कुलदीप सिंह आईटीआई में वेल्डिंग प्रशिक्षक था। एसपी ने कहा कि घटना के पीछे क्या कारण रहे, इसकी जांच चल रही है। अन्य दो मृतकों के शवों की शिनाख्त कराने के लिए शिक्षण संस्थान के सभी विद्यार्थियों के संपर्क नंबरों पर फोन किए जा रहे हैं, ताकि इन विद्यार्थियों की कुशलता की जानकारी मिल सके।  

शिक्षक समेत ये चार हुए घायल
विस्फोट में घायल हुए ज्ञानगंगा कॉलेज के एक शिक्षक जसमेर सिंह और तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में चमकार सिंह पुत्र दीदार सिंह, भूषण कुमार एवं ममता को भी गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें तुरंत कॉलेज के निकट गांव धुराला के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया,र जसके बाद इनमें से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद नगर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया, जबकि शिक्षक को प्राथमिक उपचार के बाद कॉलेज में सौफे पर लिटाए रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed