फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kurukshetra MP Nayab Singh Saini appointed as Haryana BJP president

Haryana News: सांसद नायब सिंह सैनी बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, ओपी धनखड़ को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी

Fri, 27 Oct 2023 05:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Oct 2023 05:00 PM IST
सार

सुभाष बराला को हटाकर 2020 में ओपी धनखड़ को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। अब नौ साल बाद भाजपा ने नायब सिंह सैनी के रूप में एक गैर-जाट चेहरे को अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

विज्ञापन
Kurukshetra MP Nayab Singh Saini appointed as Haryana BJP president
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप भेंट करते सांसद नायब सैनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा में कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को भाजपा ने अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। नायब सिंह सैनी को हरियाणा सीएम मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। 

विज्ञापन


ओपी धनखड़ की पीएम नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पुरानी दोस्ती है। धनखड़ ने 18 साल तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में भी काम किया है। सुभाष बराला को हटाकर 2020 में उन्हें भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। अब नौ साल बाद भाजपा ने नायब सिंह सैनी के रूप में एक गैर-जाट चेहरे को अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ओपी धनखड़ हरियाणा की पूर्व भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चुके हैं। उन्होंने पशुपालन व कृषि मंत्रालय संभाला था। इसके अलावा धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' के नेशनल कॉर्टिनेडर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। 2011 से 2013 और 2013 से 2015 तक भारतीय किसान मोर्चा के दो बार अध्यक्ष भी रहे हैं। 


2014 लोकसभा चुनाव में धनखड़ ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंदर सिंह हुड्ड के खिलाफ रोहतक से चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। 2014 में बादली विधानसभा सीट से उन्होंने जीत दर्ज की थी। 2019 में फिर बादली से ही चुनाव लड़ा लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके थे।

धनखड़ से जुड़ी अहम जानकारियां

  • पहली अगस्त 1961 को पंजाब के ढाकला में वैद्य मोहब्बत सिंह के घर जन्मे। अब यह गांव हरियाणा में है।
  • एमडीयू रोहतक से मास्टर डिग्री व एमएड की।
  • भूगोल के लेक्चरर के तौर पर 11 साल भिवानी में पढ़ाया।
  • शिक्षा के क्षेत्र पर पुस्तकें भी प्रकाशित कीं। शिक्षाविद् के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता व कृषक भी हैं।
  • 30 साल से राजनीति में, प्रदेश भाजपा में महासचिव के अलावा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के समय राष्ट्रीय सचिव रहे। 
  • 1978 से 1996 तक आरएसएस, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व स्वदेशी जागरण मूवमेंट में काम किया, 1996 में भाजपा में आ गए। 
  • हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी रहे, भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई। नड्डा से करीबियां बढ़ीं। 
  • भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा न मिलने व स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कराने के लिए किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते पद यात्रा, साइकिल यात्रा निकाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed