फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JEE Main result: Kunwarpreet Singh Mohali topped Tricity, Kartik Sharma Punjab got 42nd rank

JEE Main: मोहाली के कुंवरप्रीत सिंह ट्राइसिटी में अव्वल, पंजाब के कार्तिक शर्मा को मिली 42 वीं रैंक

Sat, 12 Sep 2020 10:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 12 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
JEE Main result: Kunwarpreet Singh Mohali topped Tricity, Kartik Sharma Punjab got 42nd rank
अनाद कौर, कार्तिक शर्मा, कुंवरप्रीत सिंह

जेईई मेन का रिजल्ट शुक्रवार देर रात जारी किया गया। मोहाली के सेक्टर-70 निवासी कुंवर प्रीत सिंह ट्राइसिटी के टॉपर बने हैं। उनकी आल इंडिया रैंक 58वीं है और पर्सेंटाइल 99.9972 हैं। वहीं, ट्राइसिटी में दूसरे नंबर पर कशिश कौशल रही हैं। उन्हें 99.6505 पर्सेंटाइल मिले हैं।

विज्ञापन


पंजाब के कार्तिक शर्मा की ऑल इंडिया 42वीं रैंक है। उनके पर्सेंटाइल 99.9985 हैं। वह प्रदेश के टॉप फाइव में शामिल हैं। उन्होंने चंडीगढ़ व मोहाली के कोचिंग सेंटर से गाइडेंस लिया था। पंजाब की ही छात्रा अनाद कौर को 99.9536 पर्सेंटाइल मिले हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 610 है। अनाद पंजाब की छात्राओं के वर्ग में टॉप पर रही हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड के देहरादून निवासी बशार अहमद को 99.9930 पर्सेंटाइल मिले हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 117 है। वह उत्तराखंड के टॉपर बने हैं। बशार अहमद ने मोहाली से कोचिंग ली। दो साल यहीं हॉस्टल में रहे थे। अब ये सभी विद्यार्थी जेईई एडवांस की तैयारी में लगे हैं। जेईई एडवांस 27 सितंबर को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेईई मेन परीक्षा में ट्राइसिटी से आठ हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इनमें से आधे ही विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। ऑनलाइन परीक्षा एक से छह सितंबर तक चली थी। कोरोना के कारण परीक्षा को लेकर अनिश्चितता रही। इससे पूरा ध्यान परीक्षा पर नहीं रहा। अब जेईई एडवांस में अच्छा स्कोर कर आईआईटी में दाखिला लक्ष्य है।


किसी भी छात्र के पास मोबाइल नहीं
जेईई मेन में शानदार स्कोर करने वाले विद्यार्थियों के पास अपना कोई फोन नहीं है। एक कोचिंग सेंटर ने छात्रों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करवाई। छात्रों ने बताया कि मोबाइल परीक्षा के लिए बाधक बन सकता है। साथ ही अभी फोन की जरूरत भी नहीं है, इसलिए इससे दूरी बनाई। किसी दोस्त आदि से बात करनी पड़ी तो माता-पिता के फोन से वह बात करते थे। विद्यार्थियों ने बताया कि कक्षा दस के बाद से ही उन्होंने जेईई की तैयारी शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed