फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kunwar Vijay Pratap says, SIT Will Give Report After Ram Rahim interrogation

बेअदबी मामलाः कुंवर विजय प्रताप बोले-राम रहीम से पूछताछ के बाद एसआईटी देगी रिपोर्ट

Sat, 20 Jul 2019 12:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 20 Jul 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Kunwar Vijay Pratap says, SIT Will Give Report After Ram Rahim interrogation
- फोटो : फाइल फोटो

 बहिबल कलां और कोटकपूरा फायरिंग मामले की जांच कर रहे एसआईटी के सदस्य कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा मोहिंदर पाल सिंह बिट्टू इस मामले की अहम कड़ी था। उन्होंने कहा कि बिट्टू की हत्या से केस जरूर कमजोर हुआ है लेकिन इससे जांच पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम से 2 अप्रैल को पूछताछ की जानी थी लेकिन नहीं हो सकी। राम रहीम से पूछताछ के बाद पूरी चार्जशीट अदालत में पेश की जाएगी। सीबीआई ने तीन-चार साल तक जांच करने के बाद अपनी क्लोजर रिपोर्ट दी है लेकिन एसआईटी ने 3-4 महीने में ही जांच पूरी करके चार्जशीट पेश कर दी है। 
विज्ञापन


कुंवर विजय ने कहा कि एसआईटी कानून के तहत अपनी जांच को आगे लेकर जाएगी। राम रहीम से पूछताछ के बाद रिपोर्ट दी जाएगी। सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि क्लोजर रिपोर्ट को न देखिए बल्कि चार्जशीट को देखिए। चार्जशीट में कोई कमी नहीं छोड़ जाएगी और उस पर सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट का कोई असर नहीं होगा और कानून अनुसार ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीबीआई ने साढ़े तीन साल में रिपोर्ट पेश की है। एसआईटी ने जो चालान पेश किया है, ऐसा भारत में नहीं बनाया जाता। इसलिए क्लोजर रिपोर्ट पर ध्यान न दें बल्कि चार्जशीट को देखें। कुंवर विजय ने कहा कि सीबीआई जांच अगर आगे चलती तो उसका लाभ एसआईटी को होना था। अब एसआईटी एक अन्य सप्लीमेंट्री चालान पेश करेगी और जांच को अंजाम तक ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed