फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kuntia including chairman of the Ku notice

कुंटिया अध्यक्ष सहित अन्य को केयू का नोटिस

Tue, 26 Aug 2014 01:21 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 26 Aug 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
केयू प्रशासन ने कुंटिया अध्यक्ष अन्य कर्मचारी नेताओं को कुलपति व कुलसचिव की 50 मीटर परिधि में न आने का चेतावनी देते हुए नोटिस भिजवाया है।
विज्ञापन


कुलसचिव डा. केसी रल्हाण ने बताया कि जिस तरह आऊटसोर्सिंग कर्मियों को प्रशासन द्वारा कुलपति और रजिस्ट्रार कार्यालय की परिधि से दूर रहकर प्रदर्शन करने का नोटिस दिया गया था, उसी तरह अब कुंटिया अध्यक्ष मान सिंह, महासचिव सुनील कक्कड़ सहित अन्य कर्मचारी नेता संत कुमार, रविंद्र तोमर, यशपाल सैनी, रामलाल, रामेश्वर सैनी, चंद्र सिंह, पोलीराम व  आजाद सिंह को यह नोटिस देते हुए चेताया गया है।


यदि वे वीसी व रजिस्ट्रार कार्यालय की 50 मीटर परिधि में आकर प्रदर्शन करते हैं, तो फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं कुंटिया महासचिव सुनील कक्कड़ ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केयू प्रशासन कर्मियों की आवाज को दबाना चाहता है, इसलिए ऐसी हरकतें कर रहा है। कानून का सहारा लेकर वे कर्मियों को दबाने का प्रयास कर किया जा रहा है, जोकि अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed