फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kumari Selja targeted Bhupinder Singh Hooda

सैलजा का हुड्डा पर निशाना: कहा- पार्टी सभी की, किसी को ओहदा मिल जाए तो उसे घर की संपत्ति नहीं समझना चाहिए

Mon, 25 Dec 2023 08:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Dec 2023 08:06 PM IST
सार

कुमारी सैलजा ने कहा कि उनकी यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी समेत अन्य नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी यात्रा का न्योता दिया जाएगा। यात्रा का मकसद कांग्रेस को मजबूत करना है।

विज्ञापन
Kumari Selja targeted Bhupinder Singh Hooda
भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी सैलजा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने एक बार फिर प्रदेश के पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा है। सैलजा ने कहा कि पार्टी सभी की होती है। अगर किसी को कोई ओहदा मिल जाए तो उसे अपनी निजी संपत्ति नहीं समझना चाहिए।

विज्ञापन


सोमवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में सैलजा ने कहा कि उनकी कांग्रेस संदेश यात्रा 15 जनवरी के आसपास शुरू होगी। यह यात्रा सभी 10 लोकसभा में पहुंचेंगी। इस यात्रा के माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी का संदेश जन जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए तमाम तैयारियां की जा रही हैं, जल्द ही इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में सैलजा ने कहा कि उनकी यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी समेत अन्य नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी यात्रा का न्योता दिया जाएगा। यात्रा का मकसद कांग्रेस को मजबूत करना है। इंडिया महागठबंधन के सवाल पर सैलजा ने कहा कि सीट शेयरिंग के लिए एक कमेटी बन चुकी है। कमेटी ही सभी दलों के लिए सीटें तय करेगी। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जब तक मिलकर नहीं चलेंगे, फायदा नहीं नुकसान होता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे को ताकत दिखा रहे कांग्रेसी

कांग्रेस का हुड्डा ग्रुप अलग से विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम चला रहा है। इसमें अधिकतर हुड्डा गुट के ही नेता और समर्थक शामिल होते हैं। जबकि कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी ने इन कार्यक्रमों से किनारा कर रखा है। दरअसल, किरण चौधरी को छोड़कर दोनों नेताओं के पास दूसरे राज्यों के प्रभार हैं, इसलिए वह हरियाणा में कम समय दे पाते हैं। अपने समर्थकों में उत्साह जगाने के लिए और प्रदेश में अपनी मजबूती दिखाने के लिए तीनों नेताओं ने यात्रा की योजना बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed