{"_id":"672a792bc2cc56fb1009c4c4","slug":"kumari-selja-said-the-arrogant-chief-minister-is-insulting-the-dalit-community-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-555278-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहंकार में डूबे मुख्यमंत्री कर रहे हैं दलित समाज का अपमान : कुमारी सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहंकार में डूबे मुख्यमंत्री कर रहे हैं दलित समाज का अपमान : कुमारी सैलजा
विज्ञापन
कहा- संवैधानिक पद पर बैठे सीएम की भाषा सभ्य और शालीन होनी चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला पर जो टिप्पणी की है, वह पूरे दलित समाज का अपमान है। प्रदेश के मुखिया की भाषा सभ्य और शालीन होनी चाहिए। ऐसे शब्दों का प्रयोग अस्वीकार्य एवं अतिनिंदनीय है। मुख्यमंत्री अहंकार में चूर होकर जानबूझकर दलित समाज का अपमान कर रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
सैलजा ने कहा कि सत्ता के मद में चूर मुख्यमंत्री दलित समाज का अपमान कर आखिर क्या साबित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के पास विपक्ष की किसी भी बात का जवाब न होने के कारण वे इस तरह की उल-जलूल भाषा बोल रहे हैं। दलित समाज के बगैर हरियाणा के संस्कार और संस्कृति नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर नेता और हर कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा। अगर सरकार के पास कोई जवाब है तो वह जनता के बीच खड़े होकर दे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव जीता है पर उसकी जनता के प्रति जवाबदेही खत्म नहीं हुई है, हम भी और जनता भी जवाब मांगती रहेगी।