फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kumari Selja held a press conference in Chandigarh

Haryana: सैलजा बोलीं- आठ साल से संगठन नहीं बनने पर हम सब जिम्मेदार, उदयभान ने कहा- कभी भी जारी हो सकती सूची

Fri, 03 Mar 2023 01:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Mar 2023 01:45 AM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि हरियाणा संगठन की सूची तैयार करके हाईकमान को दी जा चुकी है। बहन कुमारी सैलजा जी को शायद यह जानकारी नहीं होगी, उनको जितना पता था उन्होंने कह दिया। हमारी तरफ से कोई देरी नहीं है। संभावना है कि कभी भी संगठन की सूची जारी हो सकती है। प्रदेश में कांग्रेस लगातार मजबूत होती जा रही है।

विज्ञापन
Kumari Selja held a press conference in Chandigarh
प्रियंका गांधी के साथ कुमारी सैलजा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

रायपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटीं कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने माना है कि हरियाणा में संगठन न होना हम सबकी कमजोरी रही है। सैलजा ने इसके लिए खुद और प्रदेश के बड़े ओहदे वाले नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी नेताओं को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए, आखिर संगठन क्यों नहीं बन पाया। 

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद भी कई बार हाईकमान से संगठन के बारे में बात की है। बात हाईकमान के स्तर पर नहीं अटकी है, बल्कि यह प्रदेश नेतृत्व का मामला है। यहां से देरी के चलते ही संगठन नहीं खड़ा हो पाया है। हमें उम्मीद है कि जल्द संगठन की सूची जारी होगी। किरण चौधरी के किरण आपके द्वार कार्यक्रम का सैलजा ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए काम कर रहा है, यह तो अच्छी बात है वह पार्टी को मजबूत कर रही हैं, इससे किसी को क्या दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन


सैलजा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद नई उर्जा के साथ हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चलाया है। इसके तहत कांग्रेसी घर घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं और कांग्रेस की नीतियां बता रहे हैं। प्रदेश में पार्टी पर एक गुट के कब्जे के सवाल पर सैलजा ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा का नाम लिए बिना कहा कि वैसे तो पार्टी पर किसी का कब्जा नहीं है लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि मैं नहीं तो कुछ नहीं। इस मौके पर कार्यकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक रेनू बाला, विधायक शैली चौधरी, विधायक शमशेर गोगी, पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंचों पर लाठी भांजने के बजाय उनकी बात सुनें
सरपंचों पर लाठीचार्ज के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार तानाशाही कर रही है। सरकार को चाहिए वह सरपंचों से बात करे और उनकी मांगे माने। जैसी वित्तीय शक्तियां पहले उनके पास थी, वह लागू करे। उन्होंने कहा कि, ई-टेंडरिंग में कौन सी पारदर्शिता है। ओपीएस को लेकर भी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों ने अपने यहां ओपीएस को लागू किया है, भाजपा को भी चाहिए वह पुरानी व्यवस्था बहाल करे। मंत्री संदीप सिंह के इस्तीफे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के मना करने पर कहा कि यह उनकी मानसिकता दर्शाता है।


प्रदेशस्तर पर दी जा चुकी संगठन की सूची: उदयभान
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि हरियाणा संगठन की सूची तैयार करके हाईकमान को दी जा चुकी है। बहन कुमारी सैलजा जी को शायद यह जानकारी नहीं होगी, उनको जितना पता था उन्होंने कह दिया। हमारी तरफ से कोई देरी नहीं है। संभावना है कि कभी भी संगठन की सूची जारी हो सकती है। प्रदेश में कांग्रेस लगातार मजबूत होती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed