हरियाणा कांग्रेस में मचा घसासान: मल्लिकार्जुन खरगे से सैलजा व सुरजेवाला ने की मुलाकात, बोले- यह स्वीकार्य नहीं
मीडिया से बातचीत के दौरान सुरजेवाला ने साफ कहा कि उनका और सैलजा का परिवार पीढ़ियों से कांग्रेस के साथ है। कुछ लोग पार्टी में बिखराहट पैदा करना चाहते हैं, इसे बर्दास्त नहीं किया जा सकता। यही सभी बातें अध्यक्ष और संगठन महासचिव के सामने रखी गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा कांग्रेस में संगठन खड़ा करने को लेकर शुरू हुई जद्दोजहद के बीच पार्टी में ही घमासान मच गया है। गुटबाजी के चलते पर्यवेक्षकों और समन्वयकों के सामने ही कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की और हंगामे का मामला अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दरबार में पहुंच गया है। कार्यकर्ताओं की अनदेखी और पीड़ा को लेकर मंगलवार रात को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव से मुलाकात की।
दिल्ली में हुई बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि एक धड़े द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। इससे कार्यकर्ता हताश हो रहे हैं। दोनों नेताओं ने प्रदेश के कार्यकर्ताओं की यही पीड़ा उनके सामने रखी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने पर्यवेक्षकों और समन्वयकों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान सुरजेवाला ने साफ कहा कि उनका और सैलजा का परिवार पीढ़ियों से कांग्रेस के साथ है। कुछ लोग पार्टी में बिखराहट पैदा करना चाहते हैं, इसे बर्दास्त नहीं किया जा सकता। यही सभी बातें अध्यक्ष और संगठन महासचिव के सामने रखी गई हैं।
एक सोची समझी रणनीति के तहत कुछ लोग पार्टी में बिखराहट पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, ये कतई स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस का घर तोड़ने के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। हमने कार्यकर्ताओं की वेदना और पीड़ा को अध्यक्ष के सामने रखा है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करके छोड़ना मंजूर नहीं है। हमें अध्यक्ष खरगे पर पूरा विशवास है। - रणदीप सुरेजाला, राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस।
कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला ने अध्यक्ष से मुलाकात करना अच्छी बात है। सभी नेता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। प्रदेश में कोई विरोध नहीं हो रहा है, कार्यकर्ता अपनी बात रख रहे हैं। सभी को अपनी बात रखने का हक है। - भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नेता प्रतिपक्ष हरियाणा।
बाबरिया की चेतावनी: पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले बर्दास्त नहीं
हरियाणा के जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चल रही खींचतान पर पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया ने कड़ा संज्ञान लिया है। बाबरिया ने चेतावनी दी है कि गुटबाजी फैलाने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। दीपक बाबरिया ने कहा कि राजनीति के खेल में सब खिलाड़ी हो सकते हैं लेकिन कोई खिलाड़ी यह कहे कि मैं ही बेस्ट खिलाड़ी हूं, यह तो संभव नहीं है। सभी को संतुलन बनाकर चलना होगा।
अगर संतुलन, समन्वय और सहमति नहीं बनाई गई तो इसका नुकसान कांग्रेस को होगा और हमारी बड़ी विरोधी पार्टी भाजपा इसका फायदा उठा ले जाएगी, जो कि नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक और समन्वयक पार्टियों में यह देखने आ रहे हैं कि जिन्हें पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने वाली है, उनकी शैक्षणिक योग्यता क्या है। वह सूचनाएं लेने आए हैं, चयन करने नहीं आए हैं।
पर्यवेक्षक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पास अपनी रिपोर्ट देंगे। फिर इस रिपोर्ट पर हरियाणा के सभी बड़े नेताओं के साथ चर्चा होगी। तब राजनीतिक, सामाजिक व जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां होंगी।