‘भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं बाबा रामेदव’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा रामदेव भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। वह केवल योग तक सीमित रहकर लोगों की सेवा करें राजनीति न करें। ‘कांग्रेस स्वर्गीय है’ इस तरह के शब्द उनकी प्रवृत्ति को जगजाहिर कर रहे हैं।
यह बात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और गन्नौर से विधायक कुलदीप शर्मा ने कही। वह सोमवार को बीएसटी कॉलोनी स्थित अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
पंचकुला में लगे विधायकों के योग शिविर पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस शिविर में जाने की जरूरत नहीं है। उन्हें योग करना आता है। इस तरह के योग शिविर की जरूरत भाजपा के मंत्री अनिज विज को है क्योंकि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है।
विधायक ने विज पर भी निशाना साधा
कुलदीप शर्मा ने विज पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भाजपा के लिए राहु ग्रह की तरह काम कर रहे हैं। उन्हें इस शिविर में अवश्य भाग लेना चाहिए ताकि उनकी ग्रह शांति होने के साथ-साथ मस्तिष्क को शांति मिल सके।
इस दौरान उन्होंने इनेलो पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि इनेलो अस्तित्व खात्मे की ओर है। कुछ दिनों बाद उसका कोई नाम लेने वाला नहीं होगा। प्रदेश की जनता ने उन्हें मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर विधानसभा में भेजा था, लेकिन इनेलो बीजेपी की गोद में जाकर बैठ गई है।
इससे तो बेहतर है कि इनेलो अपना विलय भाजपा में कर दे ताकि जनता के सामने उनका असली चेहरा सामने आ सके। इस मौके पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता विनोद धनखड़, आनंद शर्मा, भगवत दयाल कौशिक, डा. नवीन खत्री आदि मौजूद थे।