फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kuldeep resignation from president

कुलदीप बिश्नोई ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा

Sat, 17 May 2014 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 May 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep resignation from president

हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि मैंने हमेशा ईमानदारी व जनहित के लिए संघर्ष की राजनीति की।

विज्ञापन


न तो किसी के दबाव में झुका और न ही किसी के हाथों बिका। इसके बावजूद लोकसभा चुनाव में हिसार व सिरसा लोकसभा क्षेत्र में हमें लोगों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया। इस कारण व्यथित होकर मैं हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के अध्यक्ष पद से त्याग-पत्र दे रहा हूं।
विज्ञापन


उधर, आदमपुर से विधायक  रेणुका बिश्नोई ने जारी बयान में कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने जनहित के लिए ईमानदारी से संघर्ष किया है। उन्होंने लोगों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। कभी अपने सीने पर लाठियां खाईं तो कभी वे ट्रैक्टर और रथ यात्रा करके लोगों के सुख-दुख के भागीदार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि जनता के हितों के लिए कुलदीप बिश्नोई ने उपमुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री जैसे ओहदे को भी ठुकरा दिए। ईमानदारी से जनहितों के लिए संघर्ष करने वाले का साथ देने के बजाय जनता ने चुनाव में भ्रष्ट लोगों का साथ दिया।

ऐसे में ईमानदारी से संघर्ष की राजनीति करने का कोई मायने नहीं रह जाता, इसलिए मैं हरियाणा विधानसभा की सदस्यता से त्याग-पत्र देती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed