फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kuldeep Bishnoi Warning to BJP

कुलदीप बिश्नोई की बीजेपी को कड़ी चुनौती

Tue, 12 Aug 2014 10:32 AM IST
पंकज आत्रेय/अमर उजाला, करनाल
पंकज आत्रेय/अमर उजाला, करनाल Updated Tue, 12 Aug 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep Bishnoi Warning to BJP

प्रदेश में भाजपा-हजकां के गठबंधन रहने या टूटने की खबर का इंतजार सभी को है। इधर गठबंधन के अस्तित्व को लेकर दोनों पार्टियों में तल्खियां बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


भाजपा जहां पुरानी शर्तों पर गठबंधन आगे नहीं बढ़ाने पर अड़ी है, वहीं हजकां ने गठबंधन को कायम रखने, नहीं रखने की गेंद भाजपा के पाले में डाल दी है।

करनाल में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि वे दिल से चाहते हैं कि गठबंधन रहे, प्रदेश की जनता चाहती है कि गठबंधन रहे। अब भाजपा को तय करना है कि वह गठबंधन बरकरार रखती है या नहीं।
विज्ञापन

गठबंधन के समझौते से पीछे नहीं हटेंगे

Kuldeep Bishnoi Warning to BJP

बिश्नोई ने दो टूक कहा कि वे 2011 में हुए गठबंधन के समझौते से एक इंच भी नहीं हटेंगे। अगर वे इस समझौते से फिरे तो यह जनता के साथ धोखा होगा। वे 45-45 सीटें और पहले अढ़ाई साल मुख्यमंत्री बनने की शर्त पर ही वे गठबंधन को रखेंगे।

भाजपा को निर्णय करना है कि वे इन शर्तों पर गठबंधन रखती है या नहीं। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि अभी तक भाजपा से हमारा गठबंधन है। गठबंधन धर्म को हम बखूबी निभा रहे हैं।

हजकां ने बनाया अपना घोषणापत्र

Kuldeep Bishnoi Warning to BJP

हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई का कहना है कि पार्टी ने विधानसभा को देखते हुए अपना घोषणापत्र तैयार कर लिया है। इंतजार सिर्फ भाजपा की हां या न का है।

जैसे ही गठबंधन का फैसला होगा, घोषणापत्र जारी कर दिया जाएगा। इससे स्पष्ट है कि हजकां ने अपना अलग घोषणापत्र तैयार करके गठबंधन के अस्तित्व पर संशय खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन

कुलदीप को अमित शाह की रैली का न्योता नहीं

Kuldeep Bishnoi Warning to BJP

अपनी ताजपोशी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार चुनावी रैली 16 अगस्त को जींद में करने जा रहे हैं। प्रदेश में भाजपा के गठबंधन पार्टनर के मुखिया कुलदीप बिश्नोई को इस रैली का न्योता नहीं दिया गया है।

बिश्नोई ने स्पष्ट किया कि न तो भाजपा की तरफ से और न ही किसी अन्य नेता की ओर से उन्हें इस रैली के लिए न्योता दिया गया है।

पुरानी शर्तों पर गठबंधन नहीं

Kuldeep Bishnoi Warning to BJP

भाजपा के प्रवक्ता जगमोहन आनंद ने कहा कि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में हजकां से 45-45 सीटों के बंटवारे में गठबंधन नहीं चल सकता।

हजकां सुप्रीमो को तय करना है कि गठबंधन चले या टूटे। सीटों के बंटवारे की बात बाद में आएगी। उन्हें पहले गठबंधन बचाने की बात करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed